सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
CSK ने शुरू किया सपोर्ट स्टाफ में बदलाव, Gareth Batty और Mohit Sharma की होगी एंट्री​ | ड्यूटी के दौरान प्यार, चित्रकूट में की सगाई… अब शादी के बंधन में बंधेगे महोबा के ये 2 अफसर​ | इंडियन ओवरसीज बैंक की चांदी! दूसरी तिमाही में कमाए 1,963 करोड़ रुपए​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मथुरा में ऑनर किलिंग! लव मैरिज से खफा परिजनों ने दुल्हन की हत्या की, कब्रिस्तान में दफनाया शव​

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवती ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी की थी. इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसे घर बुलाया और कथित तौर पर उसकी हत्या कर शव को कब्रिस्तान में दफना दिया. मामला सामने आने के बाद […]

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवती ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी की थी. इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसे घर बुलाया और कथित तौर पर उसकी हत्या कर शव को कब्रिस्तान में दफना दिया. मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामला गोविंदनगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती का है.

जानकारी के मुताबिक नई बस्ती में रहने वाली नाजिया करीब डेढ़ महीने पहले अपनी मर्जी से अपने प्रेमी रविंद्र के साथ घर से चली गई थी. बाद में दोनों ने शादी कर ली थी और दिल्ली में रहने लगे थे. आरोप है कि परिजनों को पता चला तो करीब 15 दिन बाद उसके परिजनों भरोसे में लेकर लड़क को घर बुलाया. झांसा दिया कि दोनों की धूमधाम से शादी करा देंगे. इसी भरोसे पर लड़की अपने घर मथुरा आ गई.

गला घोंटकर ले ली जान

आरोप है कि घर लौटने के बाद परिजनों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर शव को नई बस्ती स्थित एक कब्रिस्तान में ले जाकर दफना दिया. इधर, नाजिया के पति रविंद्र ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हुआ तो उसे अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद उसने राजस्थान में अपनी पत्नी के अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया.

ऐसे हुआ खुलासा

मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इसी क्रम में नाजिया के भाई अकरम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल करते हुए पूरी कहानी बयां कर दी. एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्रिस्तान से शव को बाहर निकलवाया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY