बुधवार, 12 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल ने मचाया तहलका, 7 मैचों में झटके 15 विकेट, विश्व कप 2027 के लिए ठोकी दावेदारी​ | टाटा संस में बड़ा फेरबदल, क्या AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरन?​ | इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में उतरेगी कार कंपनी, भारत में पेटेंट कराया डिजाइन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Weather Update: यूपी में गर्मी का सितम बढ़ेगा, 55 जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट, तराई क्षेत्रों में बारिश के आसार​

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म होने के बाद मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप खिली, जिससे तापमान बढ़ा। वहीं बिहार सीमा से लगे तराई क्षेत्रों और कुछ दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश और गरजचमक देखने […]

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म होने के बाद मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप खिली, जिससे तापमान बढ़ा। वहीं बिहार सीमा से लगे तराई क्षेत्रों और कुछ दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश और गरजचमक देखने को मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ भले ही आगे बढ़ चुका हो, लेकिन हवा में मौजूद नमी की वजह से बुधवार को कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर समेत कई तराई इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

55 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं 

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश के 55 जिलों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। साथ ही गरजचमक के दौरान बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

अलर्ट वाले जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, झांसी, ललितपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर समेत कई जिले शामिल हैं।

अगले 5 दिनों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों के दौरान लखनऊ सहित 40 से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोगों को उमस और गर्मी का अधिक सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा।

ये भी पढ़ें:  

प्रयागराज बना प्रदेश का सबसे गर्म शहर

प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी प्रयागराज में रिकॉर्ड की गई, जहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा वाराणसी में 43 डिग्री, बांदा में 42.6 डिग्री, झांसी में 42.5 डिग्री और हमीरपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़ें: 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY