गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
10 साल में सिर्फ 16 बैठकें… इलाहाबाद HC की फुल कोर्ट बैठकों पर गंभीर सवाल, जताई चिंता​ | Rupee Crash: 97 का लेवल टूटा तो 99 पर जाएगा रुपया, विदेशी निवेशकों ने बढ़ा दी टेंशन​ | यूपी: BJP की एससी मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूर्व मंत्री के बेटे बने उपाध्यक्ष; देखें पूरी लिस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dungarpur Crime News: पत्नी के जाने से था नाराज, मां से झगड़ा हुआ तो लाठी से पीट-पीटकर की हत्या; बेटा फरार​

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां दोवड़ा थाना क्षेत्र के भोजातो का ओडा गांव में एक युवक ने अपनी मां के सिर पर लाठी मारकर हत्या कर दी. आरोपी के एक ही वार में उसकी मां लहुलुहान होकर जमीन पर तड़पने लगी और थोड़ी ही देर बाद […]

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां दोवड़ा थाना क्षेत्र के भोजातो का ओडा गांव में एक युवक ने अपनी मां के सिर पर लाठी मारकर हत्या कर दी. आरोपी के एक ही वार में उसकी मां लहुलुहान होकर जमीन पर तड़पने लगी और थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी चुपचाप मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक ये वारदात भोजातो का ओडा पंचायत के विकासोर गांव की है. यहां रहने वाले वालेंग ननोमा ने पुलिस में शिकायत दी है. बताया कि उसकी पत्नी सुखी ननोमा घर में चाय बना रही थी. इसी दौरान उसके बेटे ने लाठी से वार किया. इस वारदात में वह उसकी पत्नी की मौत हो गई है. पीड़ित पति के मुताबिक उसके 2 बेटे ओर 3 बेटियां हैं. बेटियों की शादी हो गई है.

आरोपी ने किया था प्रेम विवाह

वालेंग के मुताबिक उसके बड़े बेटे पवन ने 6 साल पहले कैलाशी नाम की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था. शादी के एक साल बाद ही दोनों को एक बेटा हुआ. इसके बाद कैलाशी उसके बेटे को छोड़कर चली गई. इसी बात को लेकर वह अपनी मां और पिता से झगड़ा करता रहता था. मंगलवार को भी इसी मुद्दे पर आरोपी ने बेटे ने झगड़ा शुरू किया और चाय का बर्तन उठाकर फेंक दिया. उसकी मां ने डांटा तो आरोपी ने उसके ऊपर लाठी से वार किया.

मौके पर हुई मौत

वालेंग ने बताया कि आरोपी बेटे के एक ही वार से उसकी मां लहूलुहान होकर जमीन पर गिरी और देखते ही देखते दम तोड़ दिया. वारदात के बाद आरोपी बेटा पवन मौके से भाग गया. सूचना पर दोवड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया है. पुलिस के मुताबिक महिला के पति की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY