शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने बदल दी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, ईशान को दिया मौका वैभव हुए बाहर, इन खिलाड़ियों को मौका​ | Tiger Shroff Firing Case: शूटर्स को टीवी न्यूज से मिल रहे थे पुलिस जांच के अपडेट, सलमान को ‘असली टाइगर’ कहने से नाराज था लॉरेंस गैंग​ | KBC 18 Diwali Special: Ramayana के स्टार्स रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे अमिताभ बच्चन के साथ सजाएंगे मंच, जानें कब प्रसारित होगा एपिसोड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

MP: DIG के गनमैन के घर में घुसकर उड़ाया 30 लाख का माल, किचन में रखा पूड़ी अचार भी खा गए चोर​

मध्य प्रदेश के रीवा में चोरों ने डीआईजी के गनर के घर में घुसकर करीब 30 लाख रुपये का माल साफ कर दिया है. जातेजाते बदमाश किचन में रखा पूड़ी और अचार भी खा गए. मामला रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र का है. बड़ी बात यह कि वारदात के वक्त गनर का पूरा परिवार घर […]

मध्य प्रदेश के रीवा में चोरों ने डीआईजी के गनर के घर में घुसकर करीब 30 लाख रुपये का माल साफ कर दिया है. जातेजाते बदमाश किचन में रखा पूड़ी और अचार भी खा गए. मामला रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र का है. बड़ी बात यह कि वारदात के वक्त गनर का पूरा परिवार घर में ही सो रहा था, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी.

अगले दिन सुबह जब गनर के परिवार वालों की नींद खुली तो घर के हालात देखकर उन्हें घटनाक्रम की जानकारी हुई. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं. पुलिस के मुताबिक यह वारदात चोरहटा थाना क्षेत्र में रहने वाले गनमैन अशोक तिवारी के घर में हुई है.

लॉक तोड़ कर घर में घुसे चोर

पुलिस के मुताबिक चोर अशोक तिवारी के घर में रात करीब 1 बजे के बाद घुसे हैं. चोरों ने पहले घर का मुख्य ताला तोड़ा और फिर जिस बेडरूम में परिवार सो रहा था, उसके दरवाजे को बाहर से बंद किया और फिर बड़े इत्मीनान के साथ वारदात को अंजाम दिया. घर में पूरा माल समेटने के बाद चोर रसोई में गए और वहां रखा पूड़ीअचार भी खा गए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर सीएसपी सहित पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस के मुताबिक फोरेंसिक टीम और डॉग स्कॉड को भी बुलाकर मामले की छानबीन की जा रही है. इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं. हालांकि अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY