HealthViral

Mini Italy in India: इटली से कम नही है भारत की ये जगह, इस गर्मी घूमने का बना लें प्लान

Mini Italy in India: भारत कितनी खूबसूरत है ये तो हम सब जानते ही हैं. यहां कई ऐसी जगह हैं, जिसकी खूबसूरती विदेशों को भी फेल कर देती है. भारत में आपको न सिर्फ मिनी थाईलैंड और न्यूजीलैंड देखने को मिल जाएगा. बल्कि यहां एक ऐसी जगह भी है, जो पूरा इटली वाला फील देती है. जी हां, महाराष्ट्र की खूबसूरत वादियों में बसा लवासा किसी विदेशी डेस्टिनेशन से कम नहीं लगता. रंग-बिरंगी इमारतें, शांत झील, घुमावदार सड़कें और चारों तरफ फैली हरियाली इसे ऐसा नजारा देती हैं, जिसे देखकर इटली के छोटे-छोटे टाउन याद आ जाते हैं.

Khabar Monkey

Mini Italy in India: इटली से कम नही है भारत की ये जगह, इस गर्मी घूमने का बना लें प्लान
Mini Italy in India: इटली से कम नही है भारत की ये जगह, इस गर्मी घूमने का बना लें प्लान

गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप भीड़भाड़ और शोर से दूर किसी सुकून भरी जगह पर जाना चाहते हैं, तो लवासा आपके लिए एक परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन बन सकता है. यहां की ठंडी हवाएं, खूबसूरत कैफे, झील किनारे का नज़ारा और एडवेंचर एक्टिविटीज हर उम्र के लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट करता है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं इसकी खासियत के बारे में. साथ ही यहां कैसे पहुंच सकते हैं.

इटली जैसा फील देता है लवासा

महाराष्ट्र की लवासा उन जगहों में से एक है जहां पहुंचते ही आपको यूरोप जैसा फील मिलेगा. यहां आपको इटली जैसी रंग बिरंगी इमारतें, झील के किनारे बने कैफे, साफ-सुथरी सड़कें और शांत वातावरण इसे किसी इटैलियन टाउन जैसा लुक देते हैं. पुणे के पास स्थित यह हिल सिटी गर्मियों में घूमने के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन माना जाता है. यहां का मौसम सालभर सुहावना रहता है, इसलिए कपल्स, फैमिली और दोस्तों के ग्रुप के बीच यह जगह काफी पॉपुलर है.

लवासा की क्या है खासियत

लवासा की सबसे खास बात है यहां बना प्लांन्ड हिल सिटी थीम. जो इटली के पोर्टोफिनो शहर से इंस्पायर है. यहां की झील, वॉटरफ्रंट प्रोमेनेड, यूरोपियन स्टाइल आर्किटेक्चर और हरियाली लोगों को बेहद आकर्षित करती है. अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो भी यहां कई एक्विटी कर सकते हैं. वहीं सुकून पसंद लोगों के लिए भी यहां खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं.

लवासा में क्या-क्या करें एक्सप्लोर

लवासा में घूमने की बात करें तो यहां कई जगहों को आप एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां की लेकसाइड प्रोमेनेड सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, जहां शाम के वक्त घूमने का अलग ही मजा होता है. इसके अलावा टेमघर डैम, दासवे व्यू पॉइंट और आसपास की हरी-भरी घाटियां भी टूरिस्ट्स को खूब आकर्षित करती हैं. एडवेंचर लवर्स यहां जेट स्की, कायकिंग और बोटिंग जैसी एक्टिविटीज ट्राई कर सकते हैं. वहीं, कैफे और रेस्टोरेंट्स में बैठकर झील के खूबसूरत नजारों का आनंद लेना भी यहां का खास एक्सपीरियंस माना जाता है.

दिल्ली और मुंबई से कैसे पहुंचे लवासा

लवासा पहुंचना भी काफी आसान है. अगर आप मुंबई में रहते हैं और लवासा जाना चाहते हैं तो इसकी दूरी 190 किलोमीटर है. बाए रोड जाने पर 4 से 5 घंटे का समय लगेगा. वहीं दिल्ली से लवासा जाने के लिए फ्लाइट एक अच्छा ऑप्शन है. सबसे पहले आपको पुणे पहुंचना है और वहां से टैक्सी लेकर लवासा जा सकते हैं. रोड ट्रिप पसंद करने वालों के लिए मुंबई-पुणे-लवासा का सफर बेहद खूबसूरत माना जाता है, क्योंकि रास्ते में पहाड़, झरने और हरियाली सफर को यादगार बना देते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply