Entertainment

Michael Box Office: दुनियाभर में छाया माइकल जैक्सन का खुमार, ओपेनहाइमर-बोहेमियन रैप्सोडी का पहले वीकेंड का रिकॉर्ड टूटा

Michael Box Office Collection Worldwide: महान पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म माइकल सिनेमाघरों में रिलीज का पहला वीकेंड पूरा कर चुकी है. इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. भारत में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है वहीं नॉर्थ अमेरिका में तो फिल्म को अपार सफलता मिल गई है. फिल्म को लेकर कई थ्योरीज भी चल रही हैं. सोशल मीडिया पर एक वर्ग ऐसा भी है जो इस फिल्म की बुराई कर रहा है और क्रिटिसाइज करता नजर आ रहा है. लेकिन इसके बाद भी फिल्म की कमाई कुछ अलग ही आंकड़े बयां कर रही है.

Michael Box Office: दुनियाभर में छाया माइकल जैक्सन का खुमार, ओपेनहाइमर-बोहेमियन रैप्सोडी का पहले वीकेंड का रिकॉर्ड टूटा
Michael Box Office: दुनियाभर में छाया माइकल जैक्सन का खुमार, ओपेनहाइमर-बोहेमियन रैप्सोडी का पहले वीकेंड का रिकॉर्ड टूटा

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ओपनिंग डे और फर्स्ट वीकेंड के कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है और इसने ओपेनहाइमर-बोहेमियन रैप्सोडी जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म के पर क्या अपडेट है.

भारत में माइकल फिल्म ने कितने कमाए?

माइकल फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे पर पेड प्रिव्यूज को मिलाकर 5.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. वहीं फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 5.25 करोड़ कमाए. अब तीसरे दिन यानी पहले रविवार को भी इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया है और इस फिल्म का तीन दिनों का भारत में नेट कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की ओर रुख करें तो इस फिल्म ने 19.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. अब देखने वाली बात होगी कि वीकडेज में भारत में इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

कितना रहा माइकल फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में माइकल जैक्सन बायोपिक को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने रिलीज के 3 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन के लिहाज से 1815 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 1600 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. इसके मुताबिक फिल्म का कलेक्शन शानदार जा रहा है और अब इसकी कमाई में इजाफा ही इजाफा होना बचा है. देखने वाली बात होगी कि जनता अपने फेवरेट पॉप स्टार की बायोपिक को कितना शानदार ट्रिब्यूट देती है.

इन दो बायोपिक फिल्मों को चटाई धूल

ये फिल्म सिर्फ कमाई ही अच्छी नहीं कर रही है बल्कि रिकॉर्ड्स भी बना रही है. बायोपिक फिल्मों के लिहाज से पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म ने बाजी मार ली है और बड़ी-बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है. रिपोर्ट्स का मानें तो पहले वीकेंड की कमाई के लिहाज से बोहेमियन रैप्सोडी को पीछे छोड़ दिया है जिसका पहले वीकेंड का कलेक्शन 1300 करोड़ रुपये के आसपास रहा था.

वहीं ओपेनहाइमर फिल्म के पहले वीकेंड के कलेक्शन को भी तोड़ दिया था जिसने रिलीज के पहले वीकेंड में 1700 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था. ऐसे में इस फिल्म ने दोनों ही म्यूजिकल कॉमेडी फिल्मों के कलेक्शन को पार कर लिया है. ये देखना रोचक होगा कि ये फिल्म आने वाले वक्त में और कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम कर के दिखाती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply