Ajay Devgn Golmaal 5 Shooting Update: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन कई सारी फिल्म फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं. रोहित शेट्टी के साथ भी गोलमाल फिल्म फ्रेंचाइजी में उनका कोलाबोरेशन सालों पुराना हो चुका है और सफल भी रहा है. अब इस फिल्म फ्रेंचाइजी के पांचवे इंस्टालमेंट की शूटिंग जारी है. फिल्म को लेकर अपडेट आने भी शुरू हो गए हैं. इस फिल्म पर सबसे बड़ा अपडेट ये है कि पांचवे पार्ट के जरिए बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की भी इस फिल्म फ्रेंचाइजी में एंट्री हो रही है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है.

ने गोलमाल 5 की शूटिंग को लेकर खास अपडेट भी शेयर किया है. फिल्म के ओटी शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है और अजय देवगन ने इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वे फिल्म की कास्ट संग चिल मोड में नजर आ रहे हैं. लेकिन इस तस्वीर में फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान अगर किसी ने खींचा है तो वो इस बार की बाइक ने खींचा है.
Iss baar sawaari badi hai, aur entertainment usse bhi zyada bada hoga
#Golmaal5 Ooty schedule with the boys
#RohitShetty @RSPicturez pic.twitter.com/JQhMmqSBJ9
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 27, 2026
अजय देवगन ने शेयर किया शूटिंग अपडेट
सुपरस्टार अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म के ऊटी सेट से फोटो शेयर की हैं. इस फोटो में देखा जा सकता है कि कैसे फिल्म की कास्ट एक लंबी बाइक पर सवार नजर आ रही है. जहां एक तरफ अजय देवगन बाइक का कोना पकड़कर खड़े हैं वहीं बाकी 5 कलाकार बाइक पर सवार हैं. इसमें अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और शर्मन जोशी नजर आ रहे हैं. पांचों कलाकार बाइक पर सवार हैं और सभी इस मौके पर कूल वाइब दे रहे हैं. फोटो के साथ अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा- ‘इस बार की राइड बड़ी है और मनोरंजन तो और भी ज्यादा बड़ा होगा. बॉयज के साथ गोलमाल 5 के ऊटी शेड्यूल पर.’
–
गोलमाल 5 के शूटिंग सीन पर फैंस का रिएक्शन
गोलमाल 5 फिल्म के शूटिंग शेड्यूल से सामने आई इस फोटो पर फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- गोलमाल सिर्फ एक फ्रेंचाइजी नहीं है बल्कि ये एक प्योर एंटरटेनमेंट नोस्टैल्जिया है. एक दूसरे शख्स ने लिखा- सवारी बड़ी है तो बस कॉमेडी भी एक्स्ट्रा मिल जाएगी बस देखते रहो. ए शख्स ने लिखा- जहां दुनियाभर में युद्ध की बातें हो रही हैं वहां हमें प्योर एंटरटेनमेंट की जरूरत है. फैंस अभी से ही इस फिल्म के इंतजार में है. फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है और ऐसा माना जा रहा है कि ये मूवी दिसंबर 2026 तक रिलीज कर दी जाएगी.







