मंगलवार, 25 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
शुगर स्टॉक्स में अचानक भारी बिकवाली, सरकार के इस एक नोटिफिकेशन ने बदल दिया पूरा खेल!​ | Barabanki Road Accident : बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने कार को मारी टक्कर, 4 की मौत, 1 घायल​ | Box Office पर मची भारी तबाही! Awarapan 2 ने पार किया 160 करोड़ का आंकड़ा, बाकी फिल्में पस्त​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Krishna Janmashtami 2026: मथुरा में कन्हैया के जन्मोत्सव पर आसमान भी होगा कृष्णमय, 500 ड्रोन दिखाएंगे कृष्ण लीला​

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में इस बार जन्माष्टमी का उत्सव एक नए और भव्य रूप में नजर आएगा. इस पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी की मध्यरात्रि में कंस के कारागार में अवतार लिया था, उसी पवित्र जन्मस्थल की धरती के साथ अब आसमान भी कृष्णमय होगा. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी […]

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में इस बार जन्माष्टमी का उत्सव एक नए और भव्य रूप में नजर आएगा. इस पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी की मध्यरात्रि में कंस के कारागार में अवतार लिया था, उसी पवित्र जन्मस्थल की धरती के साथ अब आसमान भी कृष्णमय होगा. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात पहली बार 500 ड्रोन के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भव्य दृश्य आसमान में प्रदर्शित किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि परिषद श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए लगातार नए प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में 4 सितंबर की रात 9 से 10 बजे के बीच करीब 15 मिनट का ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा. 500 ड्रोन आसमान में एक साथ उड़कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी लीलाओं से जुड़े दृश्य और आकृतियां बनाएंगे. यह शो करीब 3 से 4 किलोमीटर की दूरी तक दिखाई देगा. इस तरह जन्मभूमि के आसपास मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आसमान में होने वाली इस अनूठी कृष्ण लीला के साक्षी बन सकेंगे.

हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं मथुरा

उन्होंने कहा कि जन्मभूमि पर जन्माष्टमी का अपना विशेष महत्व है. भगवान श्रीकृष्ण ने इसी पावन भूमि पर अत्याचारी कंस के कारागार में अवतार लेकर अधर्म के अंत और धर्म की स्थापना का संदेश दिया था. यही कारण है कि देशदुनिया के कृष्ण भक्तों के लिए मथुरा की जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भगवान के अवतरण की पावन स्मृति से जुड़ने का अवसर भी है. जन्माष्टमी की मध्यरात्रि में जन्मभूमि मंदिर में होने वाला जन्माभिषेक देखने के लिए हर वर्ष लाखों श्रद्धालु मथुरा पहुंचते हैं.

यहां पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इस बार मथुरा में 500 ड्रोन के माध्यम से कन्हैया के जन्म की लीलाओं को आसमान में देखने का भी अवसर मिलेगा. इस तरह मथुरा की जन्माष्टमी मथुरा में इस बार श्रद्धा, आस्था और आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम की साक्षी बनेगी.

अयोध्या, बनारस और सोमनाथ पैटर्न पर मथुरा में होगा ड्रोन शो

धार्मिक आयोजनों में ड्रोन शो का प्रयोग अब नया आकर्षण बन चुका है. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर ड्रोन शो के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की 12 लीलाओं के दृश्य आसमान में प्रदर्शित किए जा चुके हैं. वहीं गुजरात के सोमनाथ मंदिर परिसर में भव्य शो आयोजित हुआ, जिसमें सोमनाथ के इतिहास, भगवान शिव और भारतीय संस्कृति से जुड़े दृश्य आसमान में उकेरे गए. ऐसे में मथुरा में जन्मभूमि की पृष्ठभूमि में 500 ड्रोन से कृष्ण जन्म और लीलाओं का प्रदर्शन इस तकनीक को धार्मिक पर्यटन से जोड़ने की दिशा में एक और बड़ा प्रयोग है. उत्तर प्रदेश में अयोध्या, प्रयागराज और बनारस में भी ड्रोन शो का आयोजन हो चुका है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY