रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
RPF Sub Inspector Death: ललितपुर में RPF दरोगा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, बेटी ने विभागीय इंचार्ज पर लगाए प्रताड़ना के आरोप​ | Relationship Tips: दोस्त को देखकर क्यों धड़कने लगता है दिल? ये 4 संकेत बताते हैं कि दोस्ती अब प्यार में बदल रही है!​ | Men’s Health Awareness: हिचके नहीं, खुलकर बताएं…पुरुषों की पांच हेल्थ प्रॉब्लम जो हो सकती हैं गंभीर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Men’s Health Awareness: हिचके नहीं, खुलकर बताएं…पुरुषों की पांच हेल्थ प्रॉब्लम जो हो सकती हैं गंभीर​

पुरुष अक्सर निजी जिम्मेदारियों और काम की भागदौड़ के बीच अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. इससे भी ज्यादा चिंता की बात ये है कि कुछ हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में लोग बात ही नहीं करते हैं. हार्ट, लिवर, किडनी से जुड़ी समस्याओं के बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी होती है और लक्षण […]

पुरुष अक्सर निजी जिम्मेदारियों और काम की भागदौड़ के बीच अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. इससे भी ज्यादा चिंता की बात ये है कि कुछ हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में लोग बात ही नहीं करते हैं. हार्ट, लिवर, किडनी से जुड़ी समस्याओं के बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी होती है और लक्षण दिखने पर लोग इसपर ध्यान भी दे देते हैं, लेकिन पुरुषों में होने वाली कई ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं भी हैं, जिनके बारे में वह किसी से भी खुलकर बात करने से हिचकते हैं. हालांकि इस बारे में हिचकिचाने की बजाय खुलकर बताना बेहद जरूरी होता है, नहीं तो कुछ समस्याएं गंभीर भी हो सकती हैं.

काम का स्ट्रेस, खराब दिनचर्या से लेकर बिगड़े हुए खानपान तक कई ऐसी फैक्टर होते हैं जो स्वास्थ पर असर डालते हैं. इस आर्टिकल में एक्सपर्ट से जानिए कि कौन सी हेल्थ प्रॉब्लम्स ऐसी हैं जिनके बारे में पुरुषों को खुलकर बात करने की जरूरत होती है ताकि समय रहते उपचार किया जा सके.

प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याएं

नारायणा हेल्थ सिटी, बैंगलोर के यूरो ऑन्कोलॉजी, सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर प्रशांत एम कुलकर्णी कहते हैं कि पुरुष अक्सर प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याओं के बारे में बात करने से बचते हैं या फिर इसके लक्षणों को सही से समझ नहीं पाते हैं. अगर बारबार पेशाब आना , यूरिन की धार सही न होना, यूरिन पास करने के बाद भी मूत्राशय पूरी तरह से खाली महसूस न होना, यूरिन करते वक्त कठिनाई लगना, जैसे लक्षण हैं तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए.

ये सारे लक्षण संक्रमण के हो सकते हैं और किडनी संबंधी गंभीर समस्याओं का संकेत भी हो सकता है. इसके अलवा कई बार प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती स्टेज में भी बिना किसी स्पष्ट दिक्कत के इस तरह के लक्षण दिखने लगते हैं.

Image:Pexels

अंडकोष में गांठ या सूजन

पुरुष अक्सर इस बारे में खुलकर बातक करने से हिचकिचाते हैं, लेकिन अगर अंडकोष में गांठ, सूजन, दर्द, तेज दर्द, भारीपन या असहजता महसूस हो तो चिकित्सक को दिखाना चाहिए. संक्रमण, सिस्ट, हाइड्रोसील, वैरिकोसील या कुछ मामलों में इस तरह के लक्षण अंडकोष के कैंसर का संकेत हो सकते हैं. हालांकि हर गांठ या सूजन जरूरी नहीं है कि कैंसर ही हो, लेकिन समय रहते जांच आवश्यक होती है.

शुक्राणुओं की कम संख्या

पुरुषों में लो स्पर्म काउंट की समस्या आज के समय में काफी देखी जाने लगी है. इसमें वैसे तो आमतौर पर कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन इसका पता अक्सर तब चलता है, जब कंसीव करने में दिक्कत हो रही हो. इसके बावजूद ज्यादातर मामलों में महिलाओं के इलाज पर ज्यादा जोर दिया जाता है और इसपर पुरुषों से खुलकर बात नहीं की जाती है. इसके कारणों की बात करें तो हार्मोनल इंबैलेंस, संक्रमण, वैरिकोसील, धूम्रपान, शराब या कुछ दवाओं की वजह से ऐसा हो सकता है.

इरेक्टाइल डिसफंक्शन

पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन एक ऐसी स्थिति है, जिसमें उन्हें यौन संबंध बनाने के दौरान इरेक्शन में दिक्कत आती है. इसको आमतौर पर डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी दिक्कतों, हार्मोनल इंबैलेंस, स्ट्रेस से जोड़कर देखा जाता है. अगर इस तरह की समस्या लगातार बनी रहे तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है.

शीघ्रपतन

पुरुषों में शीघ्रपतन होना अक्सर शर्म की बात मान ली जाती है. इस वजह से व्यक्ति को कई बार मानसिक तनाव भी हो जाता है. इस वजह से लोग खुलकर बात नहीं करते हैं, लेकिन ये एक तरह की स्वास्थ्य समस्या है, इसलिए इसको लेकर बिना किसी झिझक के डॉक्टर से बात की जा सकती है. इसके इलाज की बात करें तो काउंसलिंग, व्यवहार संबंधी तकनीकें या फिर जरूरत पड़ने पर दवाइयां दी जा सकती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY