मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बिना पर्चे की दवा पड़ सकती है किडनी पर भारी, CDSCO ने जारी की चेतावनी​ | टुंडे कबाबी से वॉव मोमोज तक… UP के 5 शहरों में FSDA का एक्शन, लाइसेंस होगा रद्द!​ | BikeWo का तगड़ा प्लान, 10,000 EV का बेड़ा तैयार करेगी कंपनी, रिलायंस से साथ बड़ी डील​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Mahindra Thar नए अवतार में लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स में बड़ा अपडेट, ये रही नई कीमत​

भारतीय कार निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी सबसे पॉपुलर SUV Mahindra Thar को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. नए मॉडल को Thar OG नाम दिया गया है, जिसके डिजाइन और फीचर्स में कई बदलाव किए गए हैं. नई Mahindra Thar OG की कीमत ₹10.32 लाख एक्सशोरूम रखी गई है. नई Thar OG में […]

भारतीय कार निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी सबसे पॉपुलर SUV Mahindra Thar को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. नए मॉडल को Thar OG नाम दिया गया है, जिसके डिजाइन और फीचर्स में कई बदलाव किए गए हैं. नई Mahindra Thar OG की कीमत ₹10.32 लाख एक्सशोरूम रखी गई है.

नई Thar OG में कंपनी ने डिजाइन के साथसाथ प्लेटफॉर्म, सस्पेंशन, स्टीयरिंग, इंजन और सेफ्टी फीचर्स में भी कई बदलाव किए हैं. यह SUV Force Gurkha और Maruti Suzuki Jimny जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है. Thar को भारतीय बाजार में पहली बार 4 अक्टूबर 2010 को लॉन्च किया गया था. इसके बाद साल 2020 में महिंद्रा ने बिल्कुल नए अवतार और आधुनिक फीचर्स के साथ थार का सेकंडजेनरेशन मॉडव लॉन्च किया था.

नया डिजाइन और दो नए कलर ऑप्शन

नई Thar OG के फ्रंट में नया ग्रिल दिया गया है, जिस पर Thar की ब्रांडिंग है. इसमें नए LED हेडलैंप के साथ Cशेप DRLs मिलते हैं. LED फॉग लैंप में कॉर्नरिंग फंक्शन भी दिया गया है. आगे और पीछे के बंपर को भी अपडेट किया गया है. SUV में नए 19इंच अलॉय व्हील और नए LED टेललैंप मिलते हैं. पीछे की तरफ OG बैजिंग दी गई है. पुराने कलर ऑप्शन के अलावा अब Artemis Silver और Jeans Blue जैसे नए कलर भी मिलेंगे.

Mahindra Thar OG की वेरिएंटवाइज एक्सशोरूम कीमतें

वेरिएंट D117 Diesel RWD MT D117 Diesel RWD AT D22 Diesel 4WD MT D22 Diesel 4WD AT G20 Petrol RWD AT G20 Petrol 4WD MT G20 Petrol 4WD AT
AXT ₹10.32 लाख
LXT ₹12.99 लाख ₹16.49 लाख ₹16.43 लाख ₹18.00 लाख ₹14.77 लाख ₹15.60 लाख ₹17.23 लाख
ZXT ₹13.99 लाख ₹17.49 लाख ₹17.49 लाख ₹18.99 लाख ₹16.09 लाख ₹16.60 लाख ₹17.75 लाख
नोट: सभी कीमतें शुरुआती एक्सशोरूम कीमतें हैं. इसमें ₹10.32 लाख Thar OG की शुरुआती कीमत है.

केबिन में भी हुए बदलाव

Thar OG के इंटीरियर का बेसिक डिजाइन पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं. इसमें नया Truffle Brown लेदरेट अपहोल्स्ट्री और दूसरी रो के लिए कप होल्डर वाला आर्मरेस्ट मिलता है. Mahindra का दावा है कि नई Thar में पहले के मुकाबले शोर, कंपन और झटकों यानी NVH लेवल को कम किया गया है.

6 एयरबैग और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक

सेफ्टी के मामले में भी Thar OG में बड़ा अपडेट हुआ है. अब 3डोर Thar में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं. कंपनी के मुताबिक, इसमें HPTS एयरबैग सिस्टम भी दिया गया है, जो साइड इम्पैक्ट की पोजिशन में यात्रियों के सिर, पेल्विस, छाती और कंधे वाले हिस्से की सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है. इसके अलावा सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक और ESP सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है. इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, हिलहोल्ड और रोलओवर मिटिगेशन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं.

नया प्लेटफॉर्म और बेहतर ऑफरोड क्षमता

Thar OG को Mahindra के M_Glyde 4G प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसमें नया रियर Pentalink सस्पेंशन और Watts Link दिया गया है. साथ ही Frequency Dependent Damping यानी DAVINCI डैम्पर्स भी मिलते हैं. SUV में Electronic Locking Differential दिया गया है. इसमें Mud, Sand और Snow जैसे अलगअलग टेरेन मोड भी मिलते हैं. कंपनी ने हाइड्रोलिक स्टीयरिंग की जगह इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग दी है, जिससे पार्किंग और कम स्पीड पर गाड़ी चलाना आसान हो सकता है.

इंजन में भी बढ़ी ताकत

Thar OG में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं. 2.0लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन अब 162hp और 330Nm देता है. 2.2लीटर डीजल इंजन 152hp और 330Nm का आउटपुट देता है. 1.5लीटर डीजल इंजन 117hp और 300Nm के साथ पहले जैसा है. ट्रांसमिशन में 6स्पीड मैनुअल और 6स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है. वेरिएंट के अनुसार SUV को RWD या 4WD के साथ खरीदा जा सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY