Mahesh Babu: भारतीय सिनेमा इतिहास की दूसरी सबसे महंगी फिल्म ‘वाराणसी’ है. जिसे 1200 करोड़ के भारी-भरकम बजट से तैयार किया जा रहा है. RRR की सफलता के बाद से ही एस.एस राजामौली इस पिक्चर पर काम कर रहे हैं. जिसका काफी वक्त से शूट चल रहा है. जी हां, फिल्म में जहां हीरो महेश बाबू हैं, तो वहीं प्रियंका चोपड़ा का लुक भी सामने आ चुका है. जो बतौर लीड दिखने वाली हैं, पर उनके रोल में कुछ सरप्राइज है. विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन हैं, जो दोस्त बनकर महेश बाबू के किरदार को धोखा देंगे. खैर, इस वक्त ‘वाराणसी’ से ज्यादा चर्चा में एक्टर के दूसरे प्रोजेक्ट हैं. कहा जा रहा है कि वो 3 फिल्में साइन कर चुके हैं. जानिए पूरा सच क्या है?

‘वाराणसी’ में एंट्री लेने से पहले ‘गुंटूर कारम’ में ने काम किया था, जो कि साल 2024 में रिलीज हुई थी. जो बॉक्स ऑफिस पर औसत से भी कम रही थी, जिसकी वजह उस वक्त एक साथ कई फिल्मों का रिलीज होना भी बताया गया था. खैर, उस फिल्म के बाद कहीं भी दिखे नहीं. तो फिर ‘वाराणसी’ रिलीज से पहले ही ऐसा कदम क्यों उठाया? इसमें कितना सच है?
महेश बाबू की अगली फिल्मों का सच क्या?
लंबे वक्त से ऐसी खबरें आ रही थी कि महेश बाबू ने 3 प्रोजेक्ट्स साइन कर लिए हैं. जो कि ‘वाराणसी’ रिलीज से पहले ही बड़ा कदम माना जा रहा था. क्योंकि पहले ही कहा गया था कि इस फिल्म के दौरान वो किसी दूसरे प्रोजेक्ट को साइन नहीं करेंगे. उनका पूरा फोकस ही ‘वाराणसी’ पर है, जिसके लिए उन्होंने 2-3 साल का वक्त दिया है. पर चर्चा यह भी है कि अगले तीन साल में वो तीन फिल्में कंप्लीट करने की प्लानिंग में है. ऐसे में फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल डबल हो गया कि वो किस तरह की फिल्में करने वाले हैं. पर 123 तेलुगु की रिपोर्ट से पता लगा कि इन खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है.
जी हां, नई रिपोर्ट से पता लगा कि फिलहाल महेश बाबू ने कोई भी फिल्म लॉक नहीं की है. न ही वो फिलहाल किसी डायरेक्टर के साथ बातचीत कर रहे हैं. फिलहाल ‘वाराणसी’ ही महेश बाबू की प्रायोरिटी है और इस पिक्चर को कंप्लीट करने के बाद वो आगे का फैसला लेंगे. हालांकि, महेश बाबू से इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें हैं. दरअसल इससे पहले राजामौली ने जिस भी एक्टर को अपनी फिल्म में लिया, उसे पैन इंडिया स्टार बना दिया.





