: में कैफे कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में नया CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें शिवा शर्मा श्रद्धा दुबे का हाथ पकड़कर सीढ़ियों से नीचे उतरता दिख रहा है। दोनों से पहले श्रद्धा की बहन रश्मि मोबाइल लेकर नीचे उतरती नजर आती है। यह फुटेज शिवा की मौत से पहले का बताया जा रहा है।

अपार्टमेंट में लगे CCTV में दिखे तीनों
लखनऊ के कैफे कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में नया CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में कथित तौर पर शिवा शर्मा मॉडल श्रद्धा दुबे के साथ हाथ पकड़े सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे भी फुटेज में नजर आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि यह फुटेज… pic.twitter.com/lmtAunz8u8
— Bansal News Official October 24, 2026
ये फुटेज हजरतगंज के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में लगे CCTV का बताया जा रहा है। फ्लैट मालिक अजय राय ने कहा कि श्रद्धा के झगड़ालू रवैये के कारण उन्होंने कैमरे लगवाए थे। उनके मुताबिक, श्रद्धा को CCTV लगाने पर भी ऐतराज था।
चौथी मंजिल से गिरने पर हुई थी शिवा की मौत
9 अक्टूबर 2026 को 28 साल के शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। शिवा कैफे और खानेपीने के कारोबार से जुड़ा था। उसकी मां रंजना शर्मा ने श्रद्धा और उसकी बहन पर गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों का आरोप है कि शिवा के साथ मारपीट के बाद उसे बिल्डिंग से नीचे धक्का दिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। वहीं, श्रद्धा ने वीडियो के जरिए दावा किया था कि शिवा ने खुद छलांग लगाई थी।
नागपुर से गिरफ्तार हुए थे तीनों आरोपी
लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा, रश्मि और ड्राइवर दानिश को नागपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें:
जेल में सुरक्षा के बीच रखे गए आरोपी
श्रद्धा और रश्मि को गोसाईगंज की जिला जेल में महिला कैदियों की बैरक में रखा गया है, जबकि दानिश पुरुष कैदियों की बैरक में है। जेल प्रशासन के मुताबिक, तीनों की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा कारणों से अगली कोर्ट पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराने की बात कही गई है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: