50% Subsidy on Ration: भारत में हर महीने कोई न कोई त्योहार आ जाता है। लेकिन अक्टूबर से त्योहार का मौसम शुरु हो जाता है। पहले नवरात्रि फिर हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आ जाता हैं, ऐसे में परिवार के खर्च बढ़ने लगते हैं और लोगों का बजट बिगड़ने लगता है। ऐसे में बंगाल सरकार ने त्योहार से पहले राज्य की जनता को बड़ा तोहफा दे दिया है। राज्य सरकार नवरात्रि के दौरान करीब 2 करोड़ से ज्यादा राशन कार्ड धारकों को चीनी, आटा और सूजी 50 फीसदी सब्सिडी देने का ऐलान किया है। आइए इसके बारें में विस्तार से जानें।

कितने रुपये में मिलेगी आटा, चीनी
बंगाल सरकार की जानकारी अनुसार, पात्र परिवारों को एक किलो आटा 19 रुपये और एक किलो चीनी 30 रुपये में दी जाएगी। इसके साथ ही पात्र परिवारों को 500 ग्राम सूजी भी मिलेगी। हालांकि सूजी की कीमत अभी तय नहीं की गई है।
बता दें कि, सरकार इस सामान को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए लोगों तक पहुंचाएगी।
मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिववार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि’अक्टूबर में पात्र परिवारों को 1 किलो चीनी 30 रुपये और 1 किलो आटा 19 रुपये में दिया जाएगा. इसके अलावा 500 ग्राम सूजी भी 50% सब्सिडी पर मिलेगी. सरकार की कोशिश है कि ये सामान दुर्गा पूजा से पहले लाभार्थियों तक पहुंच जाए. चीनी और आटे की खरीद के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. वहीं, सूजी की खरीद अभी चल रही है. सूजी किस कीमत पर दी जाएगी, इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।’
इस योजना में खर्च होंगे इतने पैसे?
मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘इस योजना को लागू करने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को 150 करोड़ रुपये दिए गए है। साथ ही बताया कि ‘ये पिछली राशन सब्सिडी योजना के मुकाबले काफी बड़ा कदम है। पहले की सरकार करीब 50 लाख परिवारों को 20% सब्सिडी पर 1 किलो चीनी देती थी। अब सरकार ने इसका दायरा बढ़ाकर आटा और सूजी को भी योजना में शामिल कर दिया है।