मंगलवार, 29 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Suzuki का फोकस अब सिर्फ माइलेज पर नहीं! ADAS, हल्के पार्ट्स और मल्टी-टेक इंजन से बनेगी नई पहचान​ | हल्दिया में इंडियन ऑयल के विस्तार की राह आसान, जमीन देगी बंगाल सरकार​ | 5 साल में बदल गए जज्बात! निफ्टी SIP ने दिया बैंक FD से भी कम रिटर्न; क्या निवेशकों को बदल देनी चाहिए अपनी स्ट्रैटजी?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP में बाइक पर पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, नहीं पहनने पर कटेगा चालान​

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ हो या दूरदराज के गांव, अब बाइक पर यदि दो लोग बैठे हैं, तो दोनों को हेलमेट लगाना होगा. यदि पीछे बैठने वाल ने हेलमेट नहीं लगाया तो वाहन का चालान कट जाएगा. अभी तक यूपी में बाइक चालक के लिए ही हेलमेट अनिवार्य था, लेकिन सरकार ने हादसों में […]

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ हो या दूरदराज के गांव, अब बाइक पर यदि दो लोग बैठे हैं, तो दोनों को हेलमेट लगाना होगा. यदि पीछे बैठने वाल ने हेलमेट नहीं लगाया तो वाहन का चालान कट जाएगा. अभी तक यूपी में बाइक चालक के लिए ही हेलमेट अनिवार्य था, लेकिन सरकार ने हादसों में मौत के मामलों को देखते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इस व्यवस्था के तहत चालान एप को अपग्रेड किया जा रहा है.

वैसे तो सहयात्री के लिए हेलमेट काफी समय पहले ही अनिवार्य कर दिया गया था, लेकिन सिस्टम अपग्रेड ना होने की वजह से कुछ जिलों में ही चालान हो रहे थे. अब इस व्यवस्था को पूरे यूपी में लागू करने के लिए परिवहन विभाग ने सिस्टम को अपग्रेड करना शुरू कर दिया है. इसकी वजह से 21 सितंबर से ही ईचालान बंद है. माना जा रहा है कि इस हफ्ते सिस्टम अपग्रेड कर एक अक्टूबर से ईचालान दोबारा से शुरू हो जाएंगे.

इसलिए लिया फैसला

परिवहन विभाग ने बीते एक साल में हुए हादसों का अध्ययन कराया है. इसमें पाया गया है कि हादसों में मौत की बड़ी वजह हेलमेट ना लगाना भी है. ऐसे में परविहन विभाग ने बाइक पर डबल चलने पर पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य कर दिया है. यदि कोई सहयात्री हेलमेट नहीं लगाता है कि मोबाइल ऐप्स के अलावा सड़कों पर लगे आईटीएमएस कैमरों से बाइक का चालान कट जाएगा.

एक हफ्ते में शुरू होगा ईचालान

परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभी चालान प्रणाली को अपडेट किया जा रहा है. इसके लिए 21 सितंबर की रात से ही ईचालान बंद हैं. नए सिस्टम में पूरा डाटा ट्रांसफर होने के बाद दोबारा से ईचालान शुरू होंगे. अधिकारियों के मुताबिक अब चालान के बेहद सख्त नियम बनाए गए हैं. इसमें उल्लंघन करने वालों पर तत्काल एक्शन हो सकेगा. वहीं बार बार उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द करने की भी प्रक्रिया शुरू हो सकेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY