सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
SIR नोटिस पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना​ | Gautam Gambhir ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात, मार्गदर्शन के लिए जताया आभार​ | समुद्र के अंदर बिजली बनाने में वैज्ञानिक कामयाब​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

LPG Cylinder Booking Rule: 1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर बुकिंग का बदलेगा नियम, सब्सिडी के लिए करना होगा ये काम​

LPG Cylinder Booking Rule: अगर आप घरेलूसिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 1 अक्टूबर 2026 से LPG सिलेंडर पर सब्सिडी पाने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। ने साफ किया है कि यह प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलना बंद नहीं होगा, लेकिन उन्हें सब्सिडी का […]

LPG Cylinder Booking Rule: अगर आप घरेलूसिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 1 अक्टूबर 2026 से LPG सिलेंडर पर सब्सिडी पाने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। ने साफ किया है कि यह प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलना बंद नहीं होगा, लेकिन उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा और सिलेंडर बाजार कीमत पर खरीदना पड़ेगा। सरकार के मुताबिक, इस बदलाव का मकसद वाले LPG सिलेंडर का फायदा केवल पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचाना और डुप्लीकेट या अपात्र कनेक्शनों की पहचान करना है।

LPG सिलेंडर के लिए अब क्या करना होगा?

1 अक्टूबर से रेग्युलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस पर सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। अगर आपका BAA पहले ही पूरा हो चुका है, तो दोबारा इसे कराने की जरूरत नहीं है।

27 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ता करा चुके हैं ऑथेंटिकेशन

और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता अपना बायोमेट्रिक पूरा कर चुके थे। यह कुल सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ताओं का करीब 89.9 फीसदी है। यानी बड़ी संख्या में उपभोक्ता यह प्रक्रिया पहले ही पूरी कर चुके हैं। जिन लोगों ने अभी तक BAA नहीं कराया है, उन्हें 1 अक्टूबर से पहले इसे पूरा करने की सलाह दी गई है।

ऑथेंटिकेशन नहीं कराया तो क्या होगा?

अगर कोई उपभोक्ता बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं कराता या किसी वजह से यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाता है, तो उसका LPG कनेक्शन बंद नहीं किया जाएगा। हालांकि, उसे सब्सिडी वाले रेट का लाभ नहीं मिलेगा और सिलेंडर बाजार मूल्य पर खरीदना होगा। सितंबर 2026 में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर पर अप्रत्यक्ष सब्सिडी करीब 210 रुपये बताई गई है। इसलिए सब्सिडी का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए BAA पूरा करना जरूरी है।

क्यों किया जा रहा है यह बदलाव?

सरकार का कहना है कि बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से सब्सिडी व्यवस्था को अधिक लक्षित बनाने में मदद मिलेगी। इसके जरिए डुप्लीकेट और अपात्र LPG कनेक्शनों की पहचान की जा सकेगी। साथ ही, सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक या औद्योगिक इस्तेमाल को रोकने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

2023 से चल रहा है ऑथेंटिकेशन अभियान

LPG उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अभियान अक्टूबर 2023 से चल रहा है। इसकी समयसीमा पहले भी कई बार बढ़ाई जा चुकी है। इस साल पहले इसकी डेडलाइन 30 जून थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 14 सितंबर 2026 किया गया था। अब सरकार ने 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले LPG रिफिल के लिए इसे जरूरी कर दिया है।

ये भी पढ़ें: 

घर बैठे भी कर सकते हैं BAA

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए उपभोक्ताओं को जरूरी नहीं कि गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ें। LPG सिलेंडर की डिलीवरी के समय भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके अलावा गैस डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर जाकर भी ऑथेंटिकेशन कराया जा सकता है। घर से प्रक्रिया पूरी करने के लिए सरकारी तेल कंपनियों के मोबाइल ऐप IndianOil ONE, HelloBPCL और HP PAY का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY