बुधवार, 16 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UPI पेमेंट पर नए नियमों से क्या अमेरिकी कंपनियों को फायदा होगा?​ | वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पर संजू सैमसन ने खोला राज, बोले- मैं T20 वर्ल्ड कप का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट था, मगर उसने…​ | DUSU चुनाव से पहले दिल्ली में बवाल: सत्यवती कॉलेज के पास छात्रों में भिड़ंत, गाड़ियां टूटीं; पुलिस जांच में जुटी|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Oracle Layoffs 2026: सुबह Employees को ईमेल आया, लिखा आज आखिरी Working Day, ओरेकल कंपनी में छंटनी का नया दौर​

Oracle Layoffs 2026: टेक दिग्गज ओरेकल ने कर्मचारियों की छंटनी का एक और दौर शुरू कर दिया है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभावित कर्मचारियों को सुबह ईमेल के जरिए बताया गया कि संगठन में व्यापक बदलाव के तहत उनके पद समाप्त किए जा रहे हैं। कुछ कर्मचारियों के लिए नोटिफिकेशन  मिलने वाला दिन ही उनका आखिरी […]

Oracle Layoffs 2026: टेक दिग्गज ओरेकल ने कर्मचारियों की छंटनी का एक और दौर शुरू कर दिया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभावित कर्मचारियों को सुबह ईमेल के जरिए बताया गया कि संगठन में व्यापक बदलाव के तहत उनके पद समाप्त किए जा रहे हैं।

कुछ कर्मचारियों के लिए नोटिफिकेशन  मिलने वाला दिन ही उनका आखिरी कार्य दिवस रहा। हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि मौजूदा दौर में कुल कितने कर्मचारियों की नौकरी प्रभावित हुई है।

AI और Cloud पर अरबों डॉलर का निवेश

Oracle में यह कटौती ऐसे समय हो रही है, जब कंपनी और पर भारी निवेश कर रही है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का 28.5 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 8.5 अरब डॉलर था। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी 90 से 95 अरब डॉलर तक के पूंजीगत खर्च का अनुमान बनाए हुए है।

AI कारोबार में Oracle को बड़ी मांग भी मिल रही है। कंपनी के मुताबिक, तिमाही के दौरान 30 अरब डॉलर से ज्यादा के अतिरिक्त साइन किए गए। इसके बाद कंपनी का बढ़कर करीब 664 अरब डॉलर पहुंच गया। हालांकि बड़े निवेश का असर  पर भी दिखाई दे रहा है और तिमाही में Free Cash Flow 5.4 अरब डॉलर निगेटिव रहा।

एक साल में कर्मचारियों की संख्या में बड़ी कमी

Oracle की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 के अंत तक कंपनी के कर्मचारियों की संख्या करीब 1.41 लाख रह गई थी, जो एक साल पहले लगभग 1.62 लाख थी। यानी करीब 21 हजार कर्मचारियों की कमी दर्ज की गई।

कंपनी पुनर्गठन से जुड़े खर्च भी बढ़ा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, की अनुमानित लागत करीब 2.8 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। इसमें कर्मचारियों की छंटनी से जुड़े भुगतान, कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने और अन्य निकास खर्च शामिल हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY