शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bareilly Crime News: पत्नी ने पकड़े पति के पैर, प्रेमी ने रस्सी से दबाया गला; बोरे में शव भरकर बाइक से ले गए​ | लगातार बैठे रहने से किडनी हो सकती है खराब, डॉक्टर ने बताया कब बढ़ जाता है खतरा​ | खत्म हुआ ऋषभ पंत का वनडे करियर? वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान करते हुए अजीत अगरकर ने दिया हिंट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

पेट्रोल वाली कार में CNG किट लगवाएं या नहीं? पहले खर्च का हिसाब जान लें​

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और हर महीने फ्यूल पर होने वाला खर्च कम करना चाहते हैं? ऐसे में CNG एक किफायती विकल्प हो सकता है. आमतौर पर CNG पर कार चलाने का प्रति किलोमीटर खर्च पेट्रोल के मुकाबले कम पड़ता है. यही वजह है कि कई लोग अपनी पेट्रोल कार में CNG […]

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और हर महीने फ्यूल पर होने वाला खर्च कम करना चाहते हैं? ऐसे में CNG एक किफायती विकल्प हो सकता है. आमतौर पर CNG पर कार चलाने का प्रति किलोमीटर खर्च पेट्रोल के मुकाबले कम पड़ता है. यही वजह है कि कई लोग अपनी पेट्रोल कार में CNG किट लगवाने के बारे में सोचते हैं.

लेकिन ध्यान रहे, कार में CNG किट लगवाना सिर्फ सिलेंडर फिट करवाने तक सीमित नहीं है. इसके लिए सही किट चुनना, जरूरी कागजात पूरे करना और नियमों का पालन करना भी जरूरी है.

CNG किट लगवाने से क्या फायदा होगा?

अगर आपकी कार कंपनी की तरफ से वेरिएंट में नहीं आती, तो उसमें आफ्टरमार्केट CNG किट लगवाई जा सकती है. इसके लिए सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि आपकी कार का इंजन CNG के लिए सही है या नहीं. CNG किट में सिलेंडर, गैस पाइप, रेगुलेटर, इंजेक्टर, फिलिंग वाल्व और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम जैसे कई पार्ट्स होते हैं. इन्हें कार के इंजन और फ्यूल सिस्टम से जोड़ा जाता है. किट लगने के बाद कार पेट्रोल और CNG, दोनों पर चल सकती है. जरूरत के हिसाब से ड्राइवर दोनों फ्यूल के बीच स्विच कर सकता है.

कितना आएगा CNG किट लगवाने का खर्च?

पेट्रोल कार में CNG किट लगवाने का खर्च उसके मॉडल, इंजन और किट की क्वालिटी पर निर्भर करता है. अच्छी क्वालिटी वाली सीक्वेंशियल CNG किट की कीमत आमतौर पर 35 हजार से 55 हजार रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि, किट और फिटमेंट के हिसाब से शुरुआती खर्च अलग हो सकता है. अगर आपकी कार रोजाना ज्यादा चलती है, तो पेट्रोल के मुकाबले CNG से होने वाली बचत के जरिए समय के साथ इस खर्च की भरपाई हो सकती है.

लेकिन अगर कार महीने में बहुत कम चलती है, तो लगवाने में लगाया गया पैसा वापस निकलने में ज्यादा समय लग सकता है. इसलिए फैसला लेने से पहले यह जरूर देखें कि आपकी कार हर महीने कितने किलोमीटर चलती है और CNG इस्तेमाल करने से कितनी बचत होगी.

CNG किट लगवाने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

CNG पर कार चलाने से फ्यूल खर्च कम हो सकता है, लेकिन पेट्रोल के मुकाबले पावर और पिकअप में थोड़ा अंतर महसूस हो सकता है. खासकर तेज एक्सीलरेशन या ज्यादा वजन के साथ गाड़ी चलाते समय यह फर्क नजर आ सकता है. सही किट और अच्छी फिटमेंट होने पर रोजमर्रा की ड्राइविंग में कार का इस्तेमाल सामान्य तरीके से किया जा सकता है.

एक और जरूरी बात है बूट स्पेस. CNG सिलेंडर आमतौर पर कार की डिग्गी में लगाया जाता है, जिससे सामान रखने की जगह कम हो जाती है. अगर आप अक्सर कार में ज्यादा सामान रखते हैं, तो इस बात को भी ध्यान में रखें.

सेफ्टी और फिटमेंट से न करें समझौता

CNG किट हमेशा कार के इंजन के हिसाब से ही चुनें. इसे किसी अधिकृत या भरोसेमंद फिटमेंट सेंटर से लगवाना चाहिए. गलत किट या खराब फिटिंग से कार की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है और सुरक्षा से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है.

सिलेंडर और गैस पाइप की समयसमय पर जांच करवाना भी जरूरी है. अगर गैस की गंध आए या फिटिंग में कोई गड़बड़ी महसूस हो, तो कार को तुरंत जांच के लिए ले जाएं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY