मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
यूपी में 181 सीटों पर कांग्रेस का दावा, अखिलेश यादव ने बताया गठबंधन का फॉर्मूला, बोले- जो जीतेगा वही लड़ेगा चुनाव​ | Horoscope 17 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | यूपी में वोटर लिस्ट की होगी सघन जांच, 17 से 20 नवंबर तक हर बूथ पर चलेगा विशेष अभियान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

LIC New Scheme: बुढ़ापे की टेंशन खत्म! LIC की स्कीम में एक बार जमा करें पैसा, फिर पाएं नियमित इनकम​

: अगर आप ऐसी स्कीम की तलाश में हैं, जिसमें बारबार प्रीमियम जमा करने की जरूरत न पड़े और लंबे समय तक आर्थिक सुरक्षा भी मिले, तो भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम पॉलिसी एक विकल्प हो सकती है। इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें सिर्फ एक बार प्रीमियम जमा […]

: अगर आप ऐसी स्कीम की तलाश में हैं, जिसमें बारबार प्रीमियम जमा करने की जरूरत न पड़े और लंबे समय तक आर्थिक सुरक्षा भी मिले, तो भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम पॉलिसी एक विकल्प हो सकती है। इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें सिर्फ एक बार प्रीमियम जमा करना होता है। इसके बाद पॉलिसीधारक को लाइफ कवर के साथ नियमित या फ्लेक्सी इनकम का विकल्प मिलता है। आइए समझते हैं कि इस पॉलिसी में निवेश करने के लिए क्या शर्तें हैं और इससे कौनकौन से फायदे मिलते हैं।

शेयर बाजार के उतारचढ़ाव से अलग है यह प्लान

LIC की जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम पॉलिसी एक नॉनलिंक्ड और नॉनपार्टिसिपेटिंग प्लान है। इसका मतलब है कि इस पॉलिसी के लाभ शेयर बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर नहीं करते। इसमें पॉलिसी की शर्तों के मुताबिक पहले से तय गारंटीड लाभ दिए जाते हैं। इस योजना में पॉलिसीधारक को एक ही बार प्रीमियम का भुगतान करना होता है। इसके बाद निर्धारित अवधि तक हर साल गारंटीड एडिशन भी जुड़ते हैं। इस तरह यह प्लान बचत और जीवन बीमा सुरक्षा दोनों का विकल्प उपलब्ध कराता है।

5 लाख रुपये से शुरू होता है निवेश

इस पॉलिसी को लेकर उम्र और निवेश की कुछ शर्तें तय की गई हैं। 30 दिन के बच्चे से लेकर 65 साल तक के व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसमें न्यूनतम बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये रखा गया है। वहीं, अधिकतम सम एश्योर्ड की कोई निर्धारित सीमा नहीं है। पॉलिसी के तहत हर 1,000 रुपये के सम एश्योर्ड पर प्रत्येक पॉलिसी वर्ष के अंत में 40 रुपये का गारंटीड एडिशन जुड़ता है। यह लाभ निर्धारित गारंटीड एडिशन अवधि तक मिलता है।

रेगुलर या फ्लेक्सी इनकम, मिलते हैं दो विकल्प

LIC की इस योजना में पॉलिसीधारक अपनी जरूरत के हिसाब से दो तरह के इनकम बेनिफिट में से चुनाव कर सकता है। रेगुलर इनकम बेनिफिट: इस विकल्प में हर साल बेसिक सम एश्योर्ड का 10 प्रतिशत इनकम के रूप में दिया जाता है। यह भुगतान पॉलिसी की शर्तों के अनुसार 7 से 17 साल के बीच शुरू हो सकता है। फ्लेक्सी इनकम बेनिफिट: इसमें पॉलिसीधारक मिलने वाली सालाना 10 प्रतिशत इनकम को तुरंत लेने के बजाय जमा कर सकता है। जमा की गई रकम पर LIC की ओर से 5.5 प्रतिशत सालाना कंपाउंडिंग ब्याज का लाभ दिया जाता है।इस तरह ग्राहक अपनी आर्थिक जरूरत और भविष्य की योजना के हिसाब से इनकम का विकल्प चुन सकता है।

पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को क्या मिलेगा?

इस प्लान में जीवन बीमा सुरक्षा भी शामिल है। अगर पॉलिसी चालू रहने के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो पॉलिसी के नियमों के अनुसार नॉमिनी को डेथ बेनिफिट दिया जाता है। इसके तहत सम एश्योर्ड ऑन डेथ और मृत्यु की तारीख तक जुड़े गारंटीड एडिशन का भुगतान किया जाता है। सम एश्योर्ड ऑन डेथ की गणना बेसिक सम एश्योर्ड या टेबुलर सिंगल प्रीमियम के 1.25 गुना में से जो भी अधिक हो, उसके आधार पर की जाती है।

ये भी पढ़ें:

जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं लोन

इस पॉलिसी का एक अन्य फायदा लोन की सुविधा है। पॉलिसीधारक निर्धारित शर्तें पूरी होने पर पॉलिसी के बदले लोन भी ले सकता है। इसके अलावा अतिरिक्त प्रीमियम देकर आकस्मिक मृत्यु और विकलांगता लाभ राइडर तथा टर्म इंश्योरेंस राइडर जोड़ने का विकल्प भी मिलता है। LIC की जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम पॉलिसी को अधिकृत एजेंटों, ब्रोकरों और LIC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकता है। हालांकि, निवेश करने से पहले पॉलिसी की अवधि, प्रीमियम, इनकम शुरू होने का समय और सभी नियमों को अच्छी तरह समझ लेना जरूरी है। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY