Thursday, April 30, 2026
Entertainment

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: बरसों बाद खुला विरानी परिवार का सबसे बड़ा राज, तुलसी के सामने फूट-फूटकर रोया करण!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler: टीवी की दुनिया का सबसे मशहूर ‘विरानी परिवार’ एक बार फिर तूफानों के घेरे में है. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इन दिनों वो मोड़ आ गया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. बरसों से अपने सीने में एक गहरा राज दबाए बैठे करण विरानी ने आखिरकार अपनी मां तुलसी के सामने घुटने टेक दिए हैं. क्योंकि के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत काफी इमोशनल रही. करण ने सालों से छिपाया हुआ सच तुलसी के सामने रख दिया.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: बरसों बाद खुला विरानी परिवार का सबसे बड़ा राज, तुलसी के सामने फूट-फूटकर रोया करण!
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: बरसों बाद खुला विरानी परिवार का सबसे बड़ा राज, तुलसी के सामने फूट-फूटकर रोया करण!

करण ने बताया कि ‘रियो’ कोई अजनबी नहीं, बल्कि अंश का बेटा है. करण ने रोते हुए बताया कि वो ये सच पहले ही बताना चाहता था, लेकिन हालात ऐसे बने कि वो चाहकर भी कुछ कह नहीं पाया. करण ने को अपनी परवरिश की याद दिलाई और कहा, “जैसे आपने मुझे (मंदिरा का बेटा होने के बावजूद) अपना बेटा मानकर पाला, वैसे ही मैंने रियो की जिम्मेदारी उठाई.” ये सुनकर तुलसी भावुक हो गईं और उन्होंने करण पर शक करने के लिए उससे माफी भी मांगी.

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

मिहिर विरानी के उड़े होश

अब तक हमने देखा कि जब तुलसी घर लौटीं, तो उनकी आंखों में बेचैनी साफ दिख रही थी. हालांकि उन्होंने परिवार से बहाना बनाया कि गाड़ी खराब हो गई थी, लेकिन मिहिर की पारखी नजरों से सच छिप नहीं सका. जब तुलसी ने मिहिर को अकेले में ले जाकर बताया कि अंश का एक और बेटा है और उसका नाम रियो है. तो मिहिर के पैरों तले जमीन खिसक गई.

मिहिर का मानना है कि इस सच को फिलहाल दबा देना चाहिए, लेकिन ‘आदर्शों की देवी’ तुलसी विरानी अड़ गई हैं. उनका कहना है कि सच को ज्यादा देर तक कैद नहीं रखा जा सकता और रियो को उसका हक मिलना ही चाहिए.

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

नंदिनी के सामने आने वाला है तूफान!

करण अब हार मान चुका है. उसने फैसला कर लिया है कि वो खुद नंदिनी को रियो का पूरा सच बताएगा. दूसरी तरफ, रियो और नियति के बीच बढ़ती नजदीकी ने कहानी में नया ट्विस्ट ला दिया है. रियो ने फैसला किया है कि वो नियति के लिए भारत वापस आएगा.

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब विरानी खानदान की बहू और करण की पत्नी नंदिनी को पता चलेगा कि उसका पति बरसों से अंश के बेटे को पाल रहा था, तो क्या उसका दिल टूट जाएगा? क्या विरानी परिवार रियो को स्वीकार करेगा या ये राज इस हंसते-खेलते परिवार को बिखेर देगा? और दर्शकों के लिए ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में तुलसी का ये ‘सच’ विरानी हाउस में कौन सा नया धमाका करता है!

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply