HealthViral

Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत

Kitchen Ingredients For Digestion: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है।खासकर पाचन तंत्र पर साफ दिखने लगा है। देर रात तक जागना, समय पर भोजन न करना और लंबे समय तक बैठकर काम करना जैसी आदतें पेट की समस्याओं को बढ़ा रही हैं।

Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, जब पेट में बनने वाला एसिड भोजन नली की तरफ लौटने लगता है, तो उसे एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है। इससे सीने में जलन और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। इससे राहत पाने के लिए भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले कई मसाले मौजूद है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

रसोई में मौजूद ये मसाले दे सकते हैं राहत

  • जीरा का करें सेवन

जीरा भारतीय भोजन का अहम हिस्सा है और आयुर्वेद में इसका उपयोग लंबे समय से किया जाता रहा है। वैज्ञानिक अध्ययनों के मुताबिक, जीरे में मौजूद क्यूमिनाल्डिहाइड नाम का तत्व पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करने में मदद करता है।

इससे भोजन जल्दी पचता है। जब खाना सही तरीके से पचता है, तो पेट में दबाव कम बनता है और एसिड रिफ्लक्स की संभावना भी घटती है। जीरा पानी पीना गैस और भारीपन कम करने का एक घरेलू तरीका माना जाता है।

Khabar Monkey

  • अदरक का सेवन

एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है जो पाचन सुधारने में मदद करती है। इसमें मौजूद जिंजरोल और शोआगोल सूजन कम करने के साथ पाचन को तेज करते हैं, जिससे भोजन जल्दी पचता है और पेट में भारीपन कम होता है। इसे गर्म पानी, हर्बल चाय या भोजन में सीमित मात्रा में शामिल किया जा सकता है।

  • तुलसी से लेकर इलायची

तुलसी के पत्तों को भारतीय परंपरा में औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। रिसर्च के मुताबिक, तुलसी में यूजेनॉल जैसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो सूजन कम करने और पेट को शांत रखने में मदद करते है। वही, इलायची को भी पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, इलायची शरीर में पाचन प्रक्रिया को संतुलित रखने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व कम करने में सहायक माने जाते हैं।

  • सौंफ का सेवन

सौंफ को पाचन के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। सौंफ में एनेथोल नाम का प्राकृतिक तत्व पाया जाता है, जिसे पेट की मांसपेशियों को आराम देता है. रिसर्च में पाया गया है कि यह पेट में बनने वाली गैस को कम करने में मदद करता है। खाने के बाद सौंफ चबाने की आदत पाचन सुधारने के लिए लाभकारी होती है। कई लोग सौंफ का पानी पीते हैं, जिससे पेट हल्का महसूस होता है और जलन में राहत मिलती है।

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply