पूरा उत्तर प्रदेश भयंकर गर्मी की चपेट में है। यूपी का बांदा जिला लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बांदा में तापमान 47.6 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज में तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि प्रदेश का सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज किया गया।

झांसी में पारा 45.7 डिग्री सेल्सियस
झांसी में 45.7 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 45.6 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 45 और लखनऊ में 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लू और भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है।
Khabar Monkey
इन जिलों में चल रही लू
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बांदा लगातार दूसरे दिन प्रदेश के साथ साथ देश में भी सर्वाधिक गर्म रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के दक्षिणी भाग में बांदा में भीषण लू के साथ प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, हमीरपुर एवं झांसी के आसपास के क्षेत्रों में आज लू की स्थिति दर्ज की गई है।
कानपुर में पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
वाराणसी के बीएचयू और बुलंदशहर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। फुरसतगंज में 44.7 और कानपुर एयरफोर्स स्टेशन पर 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
जारी हुआ हीटवेव का अलर्ट





