शनिवार, 8 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
PPF vs SCSS vs SSY: आपके लिए कौन-सी सरकारी स्कीम है सबसे बेहतर? जानें फर्क​ | Sri Lanka Test से पहले Team India को बड़ा झटका, चोट के कारण Sai Sudharsan भी बाहर​ | MSME का ₹8.1 लाख करोड़ भुगतान अटका, अब कंपनियों पर सख्ती! नए कानून से छोटे कारोबारियों को कैसे मिलेगी राहत?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kanwar Mela Food Safety: कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, होटल-ढाबों और टी-स्टॉल पर छापेमारी, खराब सामान नष्ट कराया​

Kanwar Mela Food Safety: हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। विभाग की संयुक्त टीम लगातार कांवड़ यात्रा मार्गों पर मौजूद होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और टीस्टॉल का निरीक्षण कर रही है। शुक्रवार को बड़ा अभियान  कांवड़ मेले […]

Kanwar Mela Food Safety: हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। विभाग की संयुक्त टीम लगातार कांवड़ यात्रा मार्गों पर मौजूद होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और टीस्टॉल का निरीक्षण कर रही है।

शुक्रवार को बड़ा अभियान 

कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को साफसुथरा और सुरक्षित खाना उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बड़ा अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन महिमानंद जोशी के नेतृत्व में टीम ने बैरागी कैंप समेत हरिद्वार के कई प्रमुख इलाकों में होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और अस्थायी खाद्य दुकानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान कुल 35 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। टीम ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफसफाई और रसोई की स्थिति देखी। बैरागी कैंप में चना दाल, ब्रेड पकौड़े, आलू की सब्जी और पके हुए चावल समेत 9 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

खराब और संदिग्ध सामान पर कार्रवाई

जांच के दौरान एक दुकान में लेबल की जानकारी साफ नहीं होने पर कोल्ड ड्रिंक की दो लीटर वाली 4 बोतलें नष्ट कराई गईं। वहीं, अस्वच्छ स्थिति में रखे करीब 4 किलो मसाले भी मौके पर नष्ट करवाए गए। इसके अलावा दीनदयाल पार्किंग, रोडीबेलवाला पार्किंग, गऊ घाट और हरकी पौड़ी क्षेत्र में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। रोडीबेलवाला में एक दुकान से खराब हो चुके करीब 100 कुलचे और बन नष्ट कराए गए। एक अन्य प्रतिष्ठान से करीब 1 किलो खराब मसाला भी नष्ट करवाया गया।

ये भी पढ़ें :

दुकानदारों को दिए साफसफाई के निर्देश

खाद्य विभाग की टीम ने दुकानदारों को खानेपीने की चीजों को ढककर रखने और श्रद्धालुओं को केवल ताजा भोजन परोसने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिष्ठान में खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण प्रदर्शित करने और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने को कहा गया। नियमों का पालन नहीं करने वाले दो खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नोटिस भी जारी किए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग की टीम लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच करेगी और खराब या असुरक्षित खाद्य सामग्री मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :

 

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY