रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
‘राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत का अपमान बर्दाश्त नहीं, यह भारत की आन-बान-शान’, तिरंगा यात्रा में गरजे सीएम योगी​ | 2026 Maruti Brezza vs Tata Nexon: कीमत से लेकर सेफ्टी और परफॉर्मेंस तक, जानिए कौन-सी SUV है सबसे बेहतर​ | Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का ‘बादशाह’ बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

देश की दिग्गज पाइप कंपनी को मिला 1000 करोड़ का ऑर्डर, बीते ढाई महीने में शेयर के दाम हो चुके हैं डबल​

पाइप सेक्टर की दिग्गज मैन इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी सऊदी अरब स्थित सहायक कंपनी को कुल 1,000 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डरों से कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 4,100 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इसके शेयर ढाई महीने में दोगुने हो चुके हैं। पाइप सेक्टर की दिग्गज कंपनी मैन इंडस्ट्रीज […]

पाइप सेक्टर की दिग्गज मैन इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी सऊदी अरब स्थित सहायक कंपनी को कुल 1,000 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डरों से कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 4,100 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इसके शेयर ढाई महीने में दोगुने हो चुके हैं।

पाइप सेक्टर की दिग्गज कंपनी मैन इंडस्ट्रीज लिमिटेड Ltd) के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया है कि उसे और उसकी सऊदी अरब स्थित सहायक कंपनी को कुल मिलाकर लगभग 1,000 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर प्राप्त हुए हैं।

कंपनी के शेयर हल्की तेजी के साथ 539 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। खास बात है कि इस स्टॉक ने महज ढाई से 3 महीने के अंदर निवेशकों का पैसा करीब दोगुना कर दिया है। इस साल अप्रैल में कंपनी के शेयरों की कीमत 330 रुपये थी और जून में यह 623 रुपये का हाई लगा चुका है।

कंपनी ने दी 1000 करोड़ के ऑर्डर की डिटेल

मैन इंडस्ट्रीज लिमिटेड: कंपनी को सीधे तौर पर लगभग 300 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।
नेशनल पाइप कंपनी लिमिटेड : सऊदी अरब स्थित मैन इंडस्ट्रीज की स्टेपडाउन सहायक कंपनी को लगभग 700 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

ये सभी ऑर्डर विभिन्न प्रकार के पाइपों की आपूर्ति के लिए हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इन ऑर्डर्स को अगले 6 से 9 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है।

मजबूत हुई ऑर्डर बुक

इन नए ऑर्डर्स के मिलने के बाद मैन इंडस्ट्रीज की कंसोलिडेटेड अनएग्जीक्यूटेड ऑर्डर बुक अब बढ़कर लगभग 4,100 करोड़ रुपये हो गई है। इतनी बड़ी ऑर्डर बुक कंपनी की भविष्य की आय और विकास की मजबूत संभावनाओं को दर्शाती है। कंपनी के प्रबंधन का कहना है कि ये नए ऑर्डर न केवल बाजार में उनकी तकनीकी क्षमता को साबित करते हैं, बल्कि ग्राहकों के भरोसे को भी दर्शाते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY