मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ये गठबंधन धर्म का पालन नहीं… सपा के उम्मीदवार घोषित करने पर इमरान मसूद नाराज​ | छह साल का सफर अब होगा खत्म, आखिरी टेस्ट से पहले भावुक हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच ल्यूक रोंची, भारतीय गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजों की तारीफ की​ | यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, इमरान मसूद के गढ़ सराहनपुर से आशु मलिक को टिकट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kanpur News: तेंदुए को पकड़ने खेत में घुसे ग्रामीण, अचानक झपट पड़ा; 9 लोगों को किया घायल​

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार को तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया. महाराजपुर थाना क्षेत्र के कर्ण गांव में फूलों के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया. इस हमले में करीब 9 लोग घायल हो गए. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. सभी […]

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार को तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया. महाराजपुर थाना क्षेत्र के कर्ण गांव में फूलों के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया. इस हमले में करीब 9 लोग घायल हो गए. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं, तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग और पुलिस की टीमें अभियान चला रही हैं.

गेंदा फूल के खेत में छिपा था तेंदुआ

मंगलवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच ग्रामीणों ने गांव के आसपास तेंदुए को देखा था. इसकी खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग उसे देखने और पकड़ने के लिए जुटने लगे. इसी दौरान तेंदुआ रामसजीवन के गेंदा फूलों के खेत में जाकर छिप गया. ग्रामीणों को लगा कि तेंदुआ खेत में फंस गया है और अब आसानी से उसे पकड़ा जा सकता है. इसके बाद करीब 12 लोगों ने खेत को चारों तरफ से घेर लिया. हालांकि ग्रामीणों की यह कोशिश उनके लिए भारी पड़ गई.

अचानक ग्रामीणों पर झपट पड़ा तेंदुआ

बताया जा रहा कि दोपहर करीब 12 बजे तेंदुए ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया. जानवर के झपटते ही मौके पर भगदड़ मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधरउधर भागने लगे. इस दौरान रामकेश समेत कई लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद करीब 50 ग्रामीण लाठीडंडे लेकर मौके पर पहुंच गए. लोगों ने तेंदुए को घेरने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार हमला करता रहा. इस दौरान कई अन्य लोग भी उसकी चपेट में आ गए. देखते ही देखते खेत के आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया.

मदद करने पहुंचे लोगों को भी बनाया निशाना

हमले में मदारपुर निवासी मोहित शर्मा भी घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि वह खेत में फसल काट रहे थे, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया. वहीं घायल रवि निषाद ने बताया कि उनके खेत में गेंदा फूल की खेती है. तेंदुए ने पहले एक व्यक्ति पर हमला किया था. उसकी चीख सुनकर वह मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया. किसी तरह वहां से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई. ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुए ने 5 से 6 अन्य लोगों को भी घायल किया है.

वन विभाग की टीम कर रही तलाश

घटना के बाद प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है. लोगों से कहा गया है कि वे बच्चों को घरों से बाहर अकेले न निकलने दें और खेतों की ओर अकेले जाने से बचें. जरूरत पड़ने पर समूह में ही बाहर निकलें. वन विभाग के मुताबिक, कर्ण गांव नदी के किनारे बसा है और इसके आसपास जंगल भी मौजूद हैं. ऐसे में जंगली जानवरों के गांव की ओर आने की आशंका बनी रहती है. फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है. ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वे तेंदुए को पकड़ने के लिए खुद उसके करीब जाने या उसे घेरने की कोशिश न करें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY