शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अब क्या हो गया? ईरान ने अचानक होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर दाग दीं मिसाइलें, गहराया बड़ा संकट​

Strait of Hormuz Crisis: ईरान द्वारा कमर्शियल जहाजों पर मिसाइल दागे जाने की खबरों के बीच खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है जानिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का वैश्विक तेल व्यापार पर कितना असर पड़ सकता है, किन देशों की बढ़ी चिंता और दुनिया के सामने क्यों गहराया नया संकट. मिडिल ईस्ट में एक बार […]

Strait of Hormuz Crisis: ईरान द्वारा कमर्शियल जहाजों पर मिसाइल दागे जाने की खबरों के बीच खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है जानिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का वैश्विक तेल व्यापार पर कितना असर पड़ सकता है, किन देशों की बढ़ी चिंता और दुनिया के सामने क्यों गहराया नया संकट.

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. अमेरिकी अधिकारी के हवाले से आई एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे दो कॉमर्शियल शिप पर एक के बाद एक करके लगातार दो मिसाइलें दागीं. इस हमले में दोनों जहाजों को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी चालक दल के सदस्य के हताहत होने की सूचना नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, मिसाइल हमले के कारण जहाजों को काफी नुकसान पहु्ंचा.

हालांकि जहाजों पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले के समय जहाज किस देश के थे और वे कौनसा सामान लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद संवेदनशील समुद्री मार्ग माना जाता है. खाड़ी क्षेत्र से निकलने वाला बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस इसी रास्ते से अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचती है. ऐसे में इस क्षेत्र में किसी भी सैन्य कार्रवाई का असर वैश्विक व्यापार और ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है. अभी तक ईरान की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वहीं, घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों और स्वतंत्र पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.

फिलहाल क्या है स्थिति?
अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मिसाइल हमले में दो वाणिज्यिक जहाज क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन किसी के घायल या मारे जाने की सूचना नहीं है. मामले की विस्तृत जानकारी सामने आने के साथ ही स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY