रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Jaipur Bus Accident: ओवर स्पीड बस ने बोलेरो, एंबुलेंस और कार को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, 16 लोग घायल​

: जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बोलेरो, एंबुलेंस और कार को टक्कर मार दी। हादसा जोबनेररेनवाल हाइवे पर भोजपुरा बस स्टैंड के पास शाम करीब 6:45 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो आगे से पूरी तरह डैमेज हो गई। हादसे में एक युवक की मौत […]

: जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बोलेरो, एंबुलेंस और कार को टक्कर मार दी। हादसा जोबनेररेनवाल हाइवे पर भोजपुरा बस स्टैंड के पास शाम करीब 6:45 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो आगे से पूरी तरह डैमेज हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि करीब 16 लोग घायल हो गए। घायलों को रेनवाल और जोबनेर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पहले बोलेरो से भिड़ी बस, फिर एंबुलेंस और कार को टक्कर

जोबनेर थाना पुलिस के SI लक्ष्मण के मुताबिक, प्राइवेट कंपनी की बस जयपुर से सवारियां लेकर दांतारामगढ़ जा रही थी। भोजपुरा बस स्टैंड के पास बस और बोलेरो की आमनेसामने की टक्कर हो गई। इसके बाद बस अनकंट्रोल हो गई और उसने एंबुलेंस और एक कार को भी टक्कर मार दी। तीनों गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद बस डैमेज होकर बंद हो गई।

एक युवक की मौत, बोलेरो में सवार 2 लोग घायल

ASI मदनलाल ने बताया कि हादसे में दूदू के लातेडिया के विश्राम जाट , पुत्र भूराराम जाट की मौत हो गई। वह बोलेरो में सवार था। उसके साथ गाड़ी में दो अन्य लोग भी मौजूद थे, जो घायल हो गए। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

गाड़ियों में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर निकाला

जोबनेर थाना प्रभारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया था। उसमें फंसे दोतीन लोगों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं, बस में सवार यात्रियों को भी रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। हादसे के बाद रेनवाल और जोबनेर अस्पताल से एंबुलेंस बुलवाई गईं। इनके जरिए करीब 16 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। क्षतिग्रस्त गाड़ियों के कारण हाइवे पर ट्रैफिक भी रुक गया था। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वाहनों को सड़क किनारे करवाया, जिसके बाद रास्ते पर यातायात शुरू हो सका।

ये खबर भी पढ़ें: 

खाटू श्याम जी दर्शन करने आया था मरीज

ASI मदनलाल ने बताया कि हादसे में टक्कर का शिकार हुई एंबुलेंस में महाराष्ट्र का एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति सवार था। वह खाटू श्याम जी के दर्शन करने आया था और दर्शन के बाद एंबुलेंस से वापस महाराष्ट्र लौट रहा था। हालांकि, एंबुलेंस में सवार लोगों को मामूली चोट आई हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY