SportsViral

IPL 2026: Virat Kohli और Venkatesh Iyer का तूफान, RCB ने Punjab Kings के सामने रखा 223 रनों का विशाल लक्ष्य

वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदरी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट पर 222 रन बनाए।
अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही बेंगलुरु की टीम के लिए वेंकटेश ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंद में आठ चौकों और चार छक्कों से नाबाद 73 रन की पारी खेलने के अलावा विराट कोहली (58 रन, 37 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 और टिम डेविड (12 गेंद में 28 रन, दो छक्के, दो चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी भी की।

IPL 2026: Virat Kohli और Venkatesh Iyer का तूफान, RCB ने Punjab Kings के सामने रखा 223 रनों का विशाल लक्ष्य
IPL 2026: Virat Kohli और Venkatesh Iyer का तूफान, RCB ने Punjab Kings के सामने रखा 223 रनों का विशाल लक्ष्य

कोहली ने इससे पहले कप्तान देवदत्त पडिक्कल (45) के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 जोड़कर टीम को ठोस मंच प्रदान किया।
पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 35 रन देकर दो विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह (43 रन पर एक विकेट) और युजवेंद्र चहल (42 रन पर एक विकेट) को एक-एक विकेट मिला।
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पावर प्ले में एक विकेट पर 61 रन बनाकर सतर्क शुरुआत की।
बेंगलुरु की टीम ने तीसरे ओवर में ही जैकब बेथेल (11) का विकेट गंवा दिया जिन्हें हरप्रीत ने बोल्ड किया।
कप्तान पडिक्कल ने आते ही हरप्रीत पर छक्का जड़ा जबकि कोहली ने भी अजमतुल्लाह उमरजई और लॉकी फर्ग्युसन की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया।
पडिक्कल ने चहल का स्वागत दो छक्कों के साथ किया जबकि कोहली ने भी इस लेग स्पिनर पर चौका मारा।

Khabar Monkey

पडिक्कल हालांकि जब अच्छी लय में दिख रहे थे तो हरप्रीत की गेंद को कवर्स में सीधे अय्यर के हाथों में खेल गए। उन्होंने 25 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के मारे।
बेंगलुरु के रनों का शतक 10वें ओवर में पूरा हुआ।
कोहली ने शशांक सिंह पर छक्के और एक रन के साथ 31 गेंद में मौजूदा सत्र का अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया।

वेंकटेश ने भी फर्ग्युसन पर चौका जड़ने के बाद हरप्रीत पर लगातार दो चौके मारे।
वेंकटेश ने 15वें ओवर में चहल पर दो छक्कों के साथ टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया लेकिन इसी ओवर में कोहली ने डीप मिडविकेट पर प्रियांश आर्य को कैच थमा दिया।
वेंकटेश ने 17वें ओवर में फर्ग्युसन पर दो छक्के और एक चौका मारा और इस दौरान 29 गेंद में सत्र का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।
इसके अगले ओवर में टीम के रनों को दोहरा शतक भी पूरा हुआ।

Leave a Reply