SportsViral

कोहली IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने, अपना रिकॉर्ड तोड़ा; 124 चौकों के साथ वॉर्नर की कर ली बराबरी

विराट कोहली2026 में प्राइम फॉर्म में हैं और उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस लीग के 61वें मुकाबले में भी शानादर अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली ने इस मैच में 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 37 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। इस दौरान कोहली के बल्ले से 3 छक्के और 4 चौके निकले। कोहली ने इस 4 चौकों की मदद से एक टीम के खिलाफ इस लीग में सबसे ज्यादा चौके लगाने का कमाल किया साथ ङी साथ 58 रन की पारी के साथ वो इस लीग में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने और अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Khabar Monkey

कोहली IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने, अपना रिकॉर्ड तोड़ा; 124 चौकों के साथ वॉर्नर की कर ली बराबरी
कोहली IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने, अपना रिकॉर्ड तोड़ा; 124 चौकों के साथ वॉर्नर की कर ली बराबरी

कोहली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

विराट कोहली अब में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी बन गए। पजाब किंग्स के खिलाफ अब कोहली के कुल 1217 रन हो गए और उन्होंने खुद का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले कोहली इस लीग में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर थे और उन्होंने सीएसके के खिलाफ कुल 1174 रन बनाए हैं। यानी इस लीग में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली पहले और दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। कमाल की बात ये है कि वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी हैं जबकि रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं।

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1217 रन – विराट कोहली बनाम पीबीकेएस
1174 रन – विराट कोहली बनाम सीएसके
1172 रन – विराट कोहली बनाम डीसी
1161 रन – रोहित शर्मा बनाम केकेआर
1159 रन – विराट कोहली बनाम पीबीकेएस
1134 रन – डेविड वार्नर बनाम पीबीकेएस
1126 रन – विराट कोहली बनाम केकेआर
1093 रन – डेविड वार्नर बनाम केकेआर
1092 रन – रोहित शर्मा शर्मा बनाम डीसी

कोहली ने की डेविड वॉर्नर की बराबरी

कोहली ने पंजाब के खिलाफ इस मैच में 4 चौके लगाए वो एक टीम के खिलाफ इस लीग में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में डेविड वॉर्नर के साथ पहले नंबर पर आ गए। पंजाब के खिलाफ कोहली ने कुल 124 चौके लगाए हैं जबकि वॉर्नर ने भी पंजाब के खिलाफ ही 124 चौके लगाए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं जिन्होंने सीएसके के खिलाफ कुल 118 चौके लगाए थे जबकि डेविड वॉर्नर फिर से तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने केकेआर के खिलाफ कुल 113 चौके लगाए थे। रोहित शर्मा लिस्ट में 104 चौकों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

124 चौके – डेविड वार्नर बनाम पीबीकेएस (786 गेंद)
124 चौके – विराट कोहली बनाम पीबीकेएस (911 गेंद)
118 चौके – शिखर धवन बनाम सीएसके (802 गेंद)
113 चौके – डेविड वार्नर बनाम केकेआर (753 गेंद)
108 चौके – रोहित शर्मा बनाम केकेआर (885 गेंद)
105 चौके – विराट कोहली बनाम डीसी (872 गेंद)
103 चौके – शिखर धवन बनाम पीबीकेएस (645 गेंद)

विराट कोहली नंबर 1, गंभीर से आगे रोहित शर्मा; IPL में सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 बैटर

आईपीएल के सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं जबकि इस सूची में रोहित शर्मा, शिखर धवन से पीछे चल रहे हैं। 

Leave a Reply