PBKS vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 61वां लीग मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला गया, जिसे आरसीबी 23 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही है, जिसके साथ ही वह प्लेऑफ में भी अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हो गई है। इस मैच में पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद आरसीबी की तरफ से शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रनों का स्कोर बनाया था

आरसीबी की इस मैच में शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट 21 के स्कोर पर जैकब बेथेल के रूप में गंवा दिया, इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी करते हुए तेजी से स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच में दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जिसमें पडिक्कल इस मैच में 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं यहां से कोहली को वेंकटेश अय्यर का साथ मिला और रन बनने की रफ्तार भी बरकरार रही। कोहली और वेंकटेश के बीच में तीसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई।
विराट कोहली इस मैच में 58 रन बनाकर आउट हुए। पारी के अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे टिम डेविड ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी करने के साथ स्कोर को 222 रनों तक पहुंचा दिया। वेंकटेश अय्यर के बल्ले से इस मैच में 40 गेंदों में नाबाद 73 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं टिम डेविड ने 12 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में हरप्रीत बराड़ ने 2 जबकि अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट हासिल किया।
टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की इस मैच में शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने 19 के स्कोर तक अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे। यहां से कूपर कोनोली और सूर्यांश शेडगे ने पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन कोनोली 37 और सूर्यांश 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पंजाब किंग्स की टीम ने 93 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने छठे विकेट के लिए 67 रनों की तेज साझेदारी करते हुए इस मैच में टीम को वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ही जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। पंजाब किंग्स इस मैच में 20 ओवर्स में 199 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में रसिक सलाम डार ने तीन जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट हासिल किए जबकि इसके अलावा जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स – प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्युसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट
Khabar Monkey
पंजाब किंग्स – मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – रसिक सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान।





