SportsViral

IPL 2026 Awards List: वैभव का जलवा, मनीष पांडे, साई सुदर्शन और मोहम्मद सिराज को भी मिला अवार्ड

IPL 2026 Awards List: वैभव का जलवा, मनीष पांडे, साई सुदर्शन और मोहम्मद सिराज को भी मिला अवार्ड

आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फिर से अपने नाम कर लिया है। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है। इस बीच जहां एक ओर ये साल टीम के तौर पर आरसीबी के नाम रहा, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने खिलाड़ी के तौर पर खूब धमाल ​मचाया। उन्होंने कई सारे अवार्ड अपने नाम कर लिए। चलिए जरा नजर डालते हैं कि इस साल के आईपीएल में किस खिलाड़ी और टीम को कौन सा अवार्ड दिया गया। 

IPL 2026 Awards List: वैभव का जलवा, मनीष पांडे, साई सुदर्शन और मोहम्मद सिराज को भी मिला अवार्ड
IPL 2026 Awards List: वैभव का जलवा, मनीष पांडे, साई सुदर्शन और मोहम्मद सिराज को भी मिला अवार्ड

वैभव सूर्यवंशी ने 776 रन बनाकर जीत लिया ऑरेंज कैप

वैभव सूर्यवंशी की टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए भले ही ये साल खिताब के मामले में सूखा गया हो, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए सभी का मन मोह लिया। टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया, लेकिन उसके बाद बाहर हो गई। इस बीच इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। फाइनल तक शुभमन गिल और साई सुदर्शन इस रेस में थे, लेकिन आखिर मैच में उनसे रन नहीं बने, इसलिए वैभव ने मारी मार ली। 

कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर जीती पर्पल कैप, भुवनेश्वर कुमार चूके

ऑरेंज कैप जहां वैभव सूर्यवंशी के नाम रही, वहीं पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कगिसो रबाडा ने जीत ली। उन्होंने पूरे सीजन में 29 विकेट चटकाए। आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार केवल एक विकेट से चूक गए। उन्होंने 28 विकेट लेकर अपनी टीम को मजबूती देने का काम किया। इसके बाद अब फेयरप्ले अवार्ड की बात की जाए तो उसमें पंजाब किंग्स ने बाजी मार ली। टीम के लिए आईपीएल का शुरुआती फेज काफी अच्छा गया था, लेकिन इसके बाद अचानक टीम की गाड़ी पटरी से उतरी और हाल ये हो गया कि टीम प्लेऑफ में भी अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई। यानी टीम ने फेयरप्ले अवार्ड जरूर जीत लिया, लेकिन उसका पहला आईपीएल जीतने का सपना अभी अधूरा ही है। 

Khabar Monkey

मनीष पांडे ने अपने नाम किया कैच ऑफ द सीजन का अवार्ड

मनीष पांडे की चर्चा ज्यादा नहीं की जाती है, लेकिन उन्हें इस बार कम ही मौके मिले, इसके बाद भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। मनीष पांडे को इस बार कैच ऑफ द सीजन का अवार्ड दिया गया है। केकेआर और आरसीबी के बीच हुए मुकाबले में मनीष पांडे ने टिम डेविड का करीब करीब असाधारण का दिखाने वाला मैच पकड़कर खलबली मचा दी थी। 

मोहम्मद सिराज ने डाली सबसे ज्यादा डॉट बॉल, चौकों के मामले में साई सुदर्शन सबसे आगे

इसे बाद अगर आगे की बात की जाए तो गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्याद डॉट बॉल डालकर ये अवार्ड अपने करने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने पूरे सीजन 172 बॉल ऐसी डाली, जिस पर कोई रन नहीं खर्च किया। गुजरात टाइटंस के ही सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा चौके इस सीजन जड़े। साई ने 75 चौके लगाए, जो सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद फिर से वैभव की बात करनी पड़ेगी, क्योंकि उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवार्ड जीता है। वैभव ने ही सुपर स्ट्राइकर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता। उन्होंने 237.3 के स्ट्राइक रेट से पूरे सीजन बैटिंग की है। इसके अलावा सुपर सिक्स भी उन्होंने ही लगाए। पूरे सीजन उनके नाम 72 छक्के रहे। उन्होंने साल 2012 में क्रिस गेल की ओर से लगाए गए 59 छक्कों का रिकॉर्ड इस साल ध्वस्त कर दिया। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply