विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के फाइनल में 25 गेंदों पर अपने करियर का सबसे तेज अर्धशतक जड़ते हुए नाबाद 75 रन बनाए। उनके विजयी छक्के की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया।

Virat Kohli रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम करते हुए लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को हराने में विराट कोहली ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई। अनुभवी बल्लेबाज ने दबाव भरे मुकाबले में नाबाद 75 रनों की शानदार पारी खेली और विजयी छक्का लगाकर टीम को चैंपियन बनाया।
कोहली के लिए यह मुकाबला कई मायनों में खास रहा। उन्होंने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक भी जड़ दिया। फाइनल जैसे बड़े मंच पर खेली गई उनकी यह पारी आरसीबी के लिए यादगार बन गई और एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि बड़े मुकाबलों में उनका बल्ला सबसे ज्यादा बोलता है।
फाइनल में Virat Kohli ने ठोका करियर का सबसे तेज अर्धशतक
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर आईपीएल करियर का सबसे तेज पचासा जड़ दिया। इससे पहले उनका सबसे तेज अर्धशतक 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 26 गेंदों में आया था। फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल कर कोहली ने अपने नाम एक और खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।
THE CELEBRATION OF VIRAT KOHLI & RCB AFTER WON 2ND IPL TROPHY. ❤️
Khabar Monkey
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 31, 2026
मुश्किल पिच पर दिखाया ‘किंग’ वाला अंदाज
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की नंबर-6 पिच को गेंदबाजों के लिए मददगार माना जा रहा था और गुजरात की पारी में यह साफ भी नजर आया। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और परिस्थितियों के अनुसार अपने खेल में बदलाव किया। विकेट गिरने के बावजूद उन्होंने एक छोर संभाले रखा और टीम को जीत की राह पर बनाए रखा।
आईपीएल फाइनल में खेली अपनी सबसे बड़ी पारी
विराट कोहली (Virat Kohli) ने फाइनल में नाबाद 75 रन बनाकर आईपीएल फाइनल इतिहास में अपना सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2016 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 54 रन था। इस पारी के साथ उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मुकाबलों में उनका प्रदर्शन और भी बेहतर हो जाता है।
विजयी छक्के के साथ किया सीजन का शानदार अंत
कोहली (Virat Kohli) ने सिर्फ अर्धशतक ही नहीं जड़ा, बल्कि विजयी छक्का लगाकर आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन भी बनाया। उन्होंने सीजन का अंत 16 पारियों में 675 रन के साथ किया, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल रहे। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले कोहली ने फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेलकर अपने बेहतरीन सीजन को यादगार बना दिया।











