Vaibhav sooryavanshi Wicket Celebration: IPL 2026 सीजन के 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा था। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर जश्न मनाना दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज को भारी पड़ा। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल के बीच हुआ मुकाबला दिल्ली ने 7 विकेट से अपने नाम किया।

दरअसल, मैच के दौरान टीम के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को आईपीएल की तरफ से चेतावनी दी गई और बीसीसीआई ने भी फटकार लगाई है। तेज गेंदबाज जेमिसन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की।
उन्होंने अपने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर 15 साल आक्रामक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का विकेट ले लिया। दिल्ली के लिए यह विकेट बेहद महत्वपूर्ण थी, इसलिए इस विकेट का जश्न उन्होंने बड़ी आक्रामकता से मनाया। फील्ड पर काइल जेमिसन का ये अंदाज देखकर सभी हैरान रह गए।
काइल जेमिसन के खाते में जुड़ा एक डिमेरिट प्वाइंट
जब काइल जेमिसन वैभव के सामने गेंदबाजी कर रहे थे तब वैभव सूर्यवंशी ने उनके ओवर में उनकी पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका लगा दिया था। इसके बाद दूसरी गेंद में भी वैभव बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे , लेकिन वे गेंद समझने में गलती कर बैठे और बोल्ड हो गए।
The celebration of Kyle Jamieson after dismissing Vaibhav Suryavanshi. pic.twitter.com/s6Otq9Uu0X
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 1, 2026
का विकेट दिल्ली के लिए अहम था, तो इसका जश्न भी आक्रामक था, इतना ही नहीं जेमिसन ने वैभव के नजदीक जाकर हुंकार भी भी। इस पर अब आईपीएल और बीसीसीआई ने उन्हें जोरदार फटकार लगाई। काइल जेमिसन को आईपीएल आचार संहिता लेवल 1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। काइल को कड़ी फटकार लगने के साथ उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया।
–
जेमिसन ने मानी अपनी गलती
काइल जेमिसन ने आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में अपनी गलती को स्वीकार किया। इस मामले पर आईपीएल की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। जारी किए गए बयान के मुताबिक, जेमिसन को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन का दोषी पाया गया।
इसमें किसी खिलाड़ी द्वारा ऐसी हरकत करना या ऐसा रिएक्शन देना जिससे दूसरा खिलाड़ी प्रभावित हो या भड़क जाए उससे संबंधित है। जेमिसन ने इस मामले में मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा मिली सजा को माना। गलती स्वीकार कर लेने के बाद अब इस मामले की आगे कोई सुनवाई नहीं होगी।





