Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmax-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
‘मैं उनसे मिला नहीं हूं, लेकिन…’, सिंगर सतिंदर सरताज ने की रणवीर सिंह की तारीफ, आदित्य धर को किया सलाम – khabarmonkey.com
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
EntertainmentViral

‘मैं उनसे मिला नहीं हूं, लेकिन…’, सिंगर सतिंदर सरताज ने की रणवीर सिंह की तारीफ, आदित्य धर को किया सलाम

पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज इन दिनों आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में अपने लेटेस्ट गाने ‘जाइए सजना’ की जबरदस्त सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म रिलीज होने के बाद से ही यह गाना चार्ट्स में टॉप पर बना हुआ है और सोशल मीडिया रील्स पर भी वायरल हो रहा है। अब हाल ही के एक पॉडकास्ट में सतिंदर ने इस गाने को लेकर और ‘धुरंधर 2’ के पीछे की कड़ी मेहनत के लिए रणवीर और आदित्य की तारीफ की है।

‘मैं उनसे मिला नहीं हूं, लेकिन…’, सिंगर सतिंदर सरताज ने की रणवीर सिंह की तारीफ, आदित्य धर को किया सलाम
‘मैं उनसे मिला नहीं हूं, लेकिन…’, सिंगर सतिंदर सरताज ने की रणवीर सिंह की तारीफ, आदित्य धर को किया सलाम

टाइम्स नाउ के साथ बातचीत करते हुए गायक ने अभिनेता की कड़ी मेहनत तारीफ की और कहा, “रणवीर अब अपने काम को लेकर और भी मजबूत और ईमानदार हो गए हैं। जाहिर है पहले भी ऐसे ही थे। कई बार कुछ चीजें आपके लिए ही बनी होती हैं और उन्होंने इसके लिए मेहनत की होगी। अगर वे मुंबई या कहीं और शूटिंग कर रहे होता है, तो रात को जब वे होटल या घर लौटते होंगे, तो उन्हें कितना खालीपन, कितना थका हुआ महसूस होता होगा। इसलिए यह बहुत मुश्किल काम है।”

यह भी पढ़ें:

पंजाबी सूफी गायक ने आगे कहा, “इसलिए मैं आपसे कह रहा हूं कि मैंने पांच मिनट में एक-दो लाइनें लिखीं और उन्हें गाया और फिर मैं कहूं कि इसका सारा श्रेय मेरा है, नहीं, ऐसा नहीं है। अगर आप कभी उनकी मेहनत देखेंगे, तो सात से आठ महीने तक दिन-रात शूटिंग चलती है। आपको सोने का भी समय नहीं मिलता। यह बहुत ही मुश्किल काम है।”

सतिंदर सरताज ने की आदित्य धर की भी तारीफ

सतिंदर सरताज ने ‘धुरंधर 2’ के डायरेक्टर आदित्य धर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं उनसे मिला नहीं हूं, लेकिन मैंने उन्हें जितना भी देखा है, उससे वे बहुत सीधे-सादे और शांत स्वभाव के लगते हैं। इसलिए मैंने वहां भी यह बात कही थी। मैं उनसे यह जरूर पूछना चाहूंगा कि उन्होंने इतनी ज्यादा तीव्रता, इतना संघर्ष और इतना खून-खराबा कैसे सोचा।”

उन्होंने आगे कहा, “क्योंकि अगर यह आपकी फितरत में नहीं है, तो इसे किसी फिल्म में दिखाना बहुत मुश्किल काम है। देखिए, लेखकों की बात अलग है। आपने इसे कागज पर लिख दिया यह ठीक है। लेकिन जब इसे दिखाने की बात आती है, तो असली मेहनत वहीं लगती है। इसलिए मेरे लिए इसे लागू करना उतना ही कीमती है जितना कि इसका आइडिया। उन्होंने इसे लागू करके दिखाया। वे आखिरी सीन, जहां इतनी ज्यादा लड़ाई-झगड़ा है, उस तरह का जबरदस्त एक्शन दिखाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं आदित्य को सलाम करता हूं।”

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply