SportsViral

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर, बिगाड़ सकती है 3 टीमों का खेल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स बन गई। चेन्नई सुपर किंग्स से रविवार (10 मई) को हार के बाद अंक तालिका में उसके नाम के आगे ई (Eliminated) लिख गया। लखनऊ सुपर जायंट्स के 11 मैच में 6 अंक हैं। अगले तीन मैच जीतने पर भी वह 12 अंक तक ही पहुंच पाएगी। छह टीमों के पहले से ही 12 या उससे ज्यादा के अंक हैं। ऐसे में 12 अंक पर प्लेऑफ में जगह बनाना संभव नहीं होगा।

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर, बिगाड़ सकती है 3 टीमों का खेल
IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर, बिगाड़ सकती है 3 टीमों का खेल

चेन्नई, राजस्थान और पंजाब से मुकाबला

लखनऊ सुपर जायंट्स अब अन्य टीमों का प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण बिगाड़ सकती है। उसे आखिरी तीन मैच चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स से खेलना है। तीनों टीमें प्लेऑफ की रेस में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के 11-11 मैचों में 12-12 अंक हैं। पंजाब किंग्स के 10 मैच में 13 अंक हैं। चेन्नई को अगले तीन मैच लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है।

पंजाब किंग्स को कम से कम दो मैच जीतने होंगे

सनराइजर्स और गुजरात दोनों के 14-14 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस से भिड़ना है। दिल्ली और मुंबई के भी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना काफी कम है, लेकिन राजस्थान से पांच टीमें आगे हैं। पंजाब किंग्स 21 अंक तक पहुंच सकती है। उसे दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ना है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे कम से कम 2 मैच जीतने होंगे।

Khabar Monkey

उर्विल पटेल ने रचा इतिहास

सीएसके के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लखनऊ के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो इस लीग में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में यशस्वी जायसवाल की बराबरी पर आ गए।

Leave a Reply