करेला खाने से सेहत को ढेरों फायदे हो सकते हैं, लेकिन इसकी सब्जी खाने में ज्यादातर लोग न-नुकुर करते हैं. खासकर बच्चे बिल्कुल भी करेला की सब्जी नहीं खाना चाहते हैं. इसकी वजह है करेले की कड़वाहट, लेकिन इस वजह से इसके पोषक तत्वों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. ऐसे में जरूरी है कि सब्जी बनाने के दौरान आप कुछ ऐसे तरीके अपनाएं कि करेले की कड़वाहट कम हो जाए. इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे ही तरीके जानेंगे जो करेले की कड़वाहट को कम करने में काफी कारगर रहते हैं और इसकी ऐसी स्वादिष्ट सब्जी बनेगी कि हर कोई आपके घर में करेला की सब्जी मांग-मांगकर खाएगा.

के मुताबिक, 100 ग्राम करेला में डेली जरूरत का 99 प्रतिशत विटामिन सी पाया जाता है. देखा जाए तो ये किसी भी फल से काफी ज्यादा है. इसके अलावा इसमें विटामिन ए भी होता है और ये आयरन, फाइबर का भी अच्छा सोर्स है. इसके अलावा करेला में पोटेशियम, जिंक, फास्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं तो वहीं इसमें कई कंपाउंड भी होते हैं. फिलहाल जान लेते हैं करेला की कड़वाहट दूर करने के आसान से तरीके.
बनाने से पहले छिलका हटाएं
करेले की कड़वाहट ज्यादातर इसके हरे छिलके में होती है, लेकिन ये न्यूट्रिएंट्स का खजाना भी है. हालांकि अगर आपको इसकी कड़वाहट कम करनी है तो इसके छिलके को हटा दें, लेकिन ध्यान रखें कि इसे आप बाकी सब्जियों की तरह न छीलें, बल्कि चाकू की मदद से इसके छिलके को ऊपरी तौर पर हल्का खुरचना होता है.
Khabar Monkey
करेले को हल्का सुखा लें
मान लीजिए कि आपको करेला की सब्जी बनानी है तो इसे धोकर हल्का छीलने के बाद कम से कम 1 घंटा धूप में सुखाएं. इससे इसकी कड़वाहट काफी हद तक कम हो जाती है. मेरी दादी हमेशा ही ये तरीका अपनाती थीं और इससे करेला की सब्जी में बहुत कम कड़वाहट महसूस होती थी.
Getty Images
करेला में डालें ये चीजें
अगर आप करेला की सब्जी में कड़वाहट वाले स्वाद को बैलेंस करना चाहते हैं तो इसे बनाते वक्त अमचूर पाउडर, इमली के पल्प, कच्चे आम जैसी चीजों का यूज कर सकते हैं. इससे स्वाद भी बढ़ता है और कड़वाहट भी कम हो जाती है. इसके अलावा हमेशा ध्यान रखें कि करेला में कटे हुए प्याज थोड़ी ज्यादा मात्रा में डालें. इसकी स्वीटनेस करेले की कड़वाहट को बैलेंस कर देती है.
छाछ में भिगोकर रखें
अगर आप चाहते हैं कि करेला के न्यूट्रिएंट्स भी कम न हो और कड़वाहट भी कम हो जाए तो इसका एक तरीका ये है कि करेले को काटकर आर छाछ में भिगोकर 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे निकालकर बना लें. इससे स्वाद भी बना रहता है.





