SportsViral

LSG के खिलाफ तूफान लाने वाले कौन हैं उर्विल पटेल? इमोशनल पर्ची सेलिब्रेशन के पीछे छिपी है यह बड़ी वजह

Who is Urvil Patel? चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में अब अपनी फॉर्म में वापस आ चुकी है। यदि बात करें पिछले 8 मुकाबलों की तो सीएसके ने उसमें से कुल 6 मैच जीतकर अपना दम दिखाया है। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई ने 200+ का स्कोर चेज किया। उसकी इस जीत में युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने अहम भूमिका निभाई। जब उर्विल बल्लेबाजी कर रहे थे, तब लग रहा था सीएसके को इस मुकाबले को 15 ओवर के अंदर ही अपने नाम कर लेगी। जरा सोचिए उन्होंने किस प्रकार की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया होगा।

LSG के खिलाफ तूफान लाने वाले कौन हैं उर्विल पटेल? इमोशनल पर्ची सेलिब्रेशन के पीछे छिपी है यह बड़ी वजह
LSG के खिलाफ तूफान लाने वाले कौन हैं उर्विल पटेल? इमोशनल पर्ची सेलिब्रेशन के पीछे छिपी है यह बड़ी वजह

इसी कड़ी में उर्विल पटेल ने सिर्फ 13 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इसके बाद जो उन्होंने मैदान पर किया वो देखने लायक था। ऐतिहासिक अंदाज में अर्धशतक पूरा करने के बाद उर्विल पटेल ने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली, जिसके उन्होंने दिखाकर अपनी भावनाओं का बिना बोले जिक्र कर दिया। इसी बाद के बाद से सोशल मीडिया में इस बात की चर्चा हो रही है आखिर उर्विल पटेल कौन है और उनकी इस पर्ची में क्या लिखा था? आइए अब आपकी इन्हीं बातों के बारे में नीचे जिक्र कर लेते हैं।

Khabar Monkey

कौन हैं ये CSK का नया उभरता हुआ स्टार?

की टीम ने उर्विल पटेल साल 2025 के आईपीएल में वंश बेदी को हुई इंजरी के कारण आए। बेदी की जगह चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर जोड़ा। उस वक्त से अब तक उन्होंने टीम के लिए कुछ अच्छी पारियां भी खेली, लेकिन फिर भी उन्हें सीएसके में आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में मौका नहीं मिला। फिर युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की इंजरी के कारण उन्हें उर्विल पटेल को मौका मिला। वहीं, LSG के खिलाफ उन्होंने आज 13 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम को अपनी उपयोगिता के बारे में बताया है। इससे पहले उर्विल पटेल गुजरात क्रिकेट टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।

आखिर उर्विल की पर्ची में क्या लिखा था?

गुजरात के 27 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे और आते ही लखनऊ के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। आज की पारी में उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाए। इस विस्फोटक पारी के दौरान उर्विल के बल्ले से 1 चौका और 8 छक्के निकले। इससे पहले जैसे ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और यशस्वी जायवाल के साथ आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी मारने वाले खिलाड़ी बने, तो इसके बाद उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद किया और फिर अपनी जेब से एक पर्ची निकाली, जिसमें लिखा था कि ‘ये आपके लिए पापा।’ इसके अलावा भी उन्होंने पर्ची में कुछ गुजराती में लिखा हुआ था।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply