आईपीएल 2026 (IPL 2026) के अब तक 24 मैच खेले जा चुके हैं, आईपीएल 2026 अब अपने रोमांच पर पहुंचने लगा है. IPL 2026 की जब शुरुआत हुई तो सभी टीमों के कप्तान भारतीय थे, लेकिन अब खबर आ रही है कि बीच आईपीएल सीजन एक टीम अपने कप्तान को बदलने वाली है. भारतीय खिलाड़ी के कप्तानी में इस टीम ने अब तक 5 मैच खेले थे और 3 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था, जबकि 2 मैचों में जीत नसीब हुई.

हालांकि अब बाकि बचे 9 लीग मैचों के लिए इस टीम ने अपने कप्तान को बदलने का फैसला किया है. आइए जानते हैं कौन सी है वो टीम जो बीच आईपीएल सीजन अपना कप्तान बदलने वाली है. और किसे अपना कप्तान बनाने वाली है.
CSK के खिलाफ मैदान पर होगी पैट कमिंस की वापसी
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज और पूर्व कप्तान पैट कमिंस 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़ने वाले हैं. IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों में उनकी अनुपस्थिति टीम के लिए काफी भारी पड़ रही थी. पैट कमिंस 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं.
अब 32 वर्षीय यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी टीम की कमान संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है. पैट कमिंस की वापसी से हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी और टीम के नेतृत्व में भी निखार आएगा.
कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद गेंदबाजी में काफी संघर्ष कर रही थी जिससे टीम अच्छे स्कोर को भी डिफेंड करने में परेशानी झेल रही थी, लेकिन इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के वापसी से बल्लेबाजों का रन बेकार नहीं जाएगा, हालांकि पिछले मुकाबले में प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी के बाद टीम को राहत मिली है.
IPL 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद बदलेगी अपना कप्तान
सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 की शुरुआत में ही पैट कमिंस की जगह पर ईशान किशन को टीम का कार्यवाहक कप्तान बनाया था. ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 5 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्हें सिर्फ 2 मैचों में जीत नसीब हुई है, वहीं 3 मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है.
पैट कमिंस के टीम से आने से टीम की गेंदबाजी काफी मजबूत होगी, वहीं उनके कप्तान बनने से खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ने वाला है, पैट कमिंस दुनिया के सबसे सफल कप्तान हैं, उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने झड़े गाड़े हैं. सनराइजर्स हैदराबाद को अब 9 मैच और खेलने हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें इन 9 में से कम से कम 7 मैचों में जीत हासिल करना होगा.





