Emotional Family Video : सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ क्लिप ऐसे होते हैं जो दिल को छू जाते हैं और चेहरे पर मुस्कान भी ला देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही क्यूट और मजेदार वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें एक नटखट पोता अपने दादाजी से बेहद प्यारा सवाल पूछता है-“दादू, आपको किसी ने कभी ‘I Love You’ कहा है?” इस मासूम सवाल के बाद जो जवाब मिलता है, वही इस वीडियो को खास बना देता है।

The way he said I love you too 😭❤️🌷 pic.twitter.com/3OkjEcC3Ak
— Aᴠɪɪ 𓆙 (@youknowavii) April 17, 2026
दादा और पोते की मजेदार बातों का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पोते के सवाल पर दादाजी पहले थोड़ा संकोच करते हैं, फिर मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं कि “हां, मेरी एक प्रेमिका थी।” जब पोता उत्सुकता से पूछता है कि वह कौन थी, तो दादाजी बड़े ही मजेदार अंदाज में कहते हैं-“तुलसी देवी।”
इस पर पोता तुरंत कहता है, “अरे, वो तो मेरी दादी हुईं!” इसके बाद पोता अपने दादू से “I Love You” कहता है और दादाजी भी प्यार से जवाब देते हैं-“I Love You Too।” दोनों के चेहरे पर आई मुस्कान और भावनाएं वीडियो को और भी खास बना देती हैं।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने दादा जी की जमकर तारीफ की
इस वीडियो को प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जहां इसे हजारों लोगों ने देखा और पसंद किया है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स दादाजी की क्यूटनेस और उनके जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कोई उन्हें “क्यूट” बता रहा है तो कोई कह रहा है कि दादाजी अपने समय में काफी हैंडसम रहे होंगे। यह न सिर्फ मनोरंजन करता है, बल्कि परिवार के रिश्तों की मिठास और प्यार को भी खूबसूरती से दिखाता है।





