गुरुवार, 27 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षाबंधन पर हथेली में रचाएं मेहंदी, यहां देखें राखी के लिए स्पेशल डिजाइन​ | IND vs SL: दूसरा टेस्ट मैच ड्रा होने के बाद भड़के कप्तान शुभमन गिल, अब WTC फाइनल खेलने की सम्भावना पर कही ये बात​ | बरेली BJP मेयर के रक्षाबंधन कार्यक्रम में भगदड़! 20 हजार की भीड़ बेकाबू, महिलाएं गिरीं-दबीं; चप्पल-चूड़ियां बिखरीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षाबंधन पर हथेली में रचाए मेहंदी, यहां देखें राखी के लिए स्पेशल डिजाइन​

मिनिमलिस्टिक मेहंदी लगानी है, जो सिंपल भी हो और देखने में अच्छी लगे तो इस डिजाइन से आइडिया लें. सबसे पहले कलाई के पैटर्न कंप्लीट करें. इसके बाद हथेली पर “Happy Raksha Bandhan” लिखें. इसके बाद ऊपर के हिस्से में एक फ्लावर बना लें. अब हिना ड्रॉप से रिंग के डिजाइन में चेन क्रिएट करें. […]

मिनिमलिस्टिक मेहंदी लगानी है, जो सिंपल भी हो और देखने में अच्छी लगे तो इस डिजाइन से आइडिया लें. सबसे पहले कलाई के पैटर्न कंप्लीट करें. इसके बाद हथेली पर “Happy Raksha Bandhan” लिखें. इसके बाद ऊपर के हिस्से में एक फ्लावर बना लें. अब हिना ड्रॉप से रिंग के डिजाइन में चेन क्रिएट करें. अब पूरे हाथ पर 5 ड्रॉप वाले बूटे बनाकर उंगलियों का डिजाइन पूरा कर लें.

आपको अगर पिकॉक और अंबी पैटर्न वाले डिजाइन बहुत अच्छे लगते हैं तो आप रक्षाबंधन के लिए अपनी हथेली पर ऐसी मेहंदी लगा सकती हैं. सबसे पहले कलाई के पैटर्न को कंप्लीट करें. इसके बाद हथेली के कॉर्नर में फूल बनाकर चेन को कंप्लीट करें और रक्षाबंधन लिखें. अब थंब के साइड में पिकॉक बनाएं और खाली जगह पर ड्रॉप फ्लावर बना दें. इसके बाद उंगलियों पर डिजाइन बनाएं.

ये मेहंदी डिजाइन सिंपल सोबर होने के साथ ही फटाफट भी लग जाएगा और रचने के बाद बेहद खूबसूरत लगेगा. सबसे पहले आपको हथेली के ऊपर वाले हिस्से में फूल बनाकर कंप्लीट करना है. इसके बाद आप हाफ कर्व बनाकर राखी लिखें. अब इसके ऊपर डबल आउटलाइन और हम्प की दो लाइन बनाएं. कर्व बनाकर फिल करें और फिर ड्रॉप चेन बना दें. अब फिंगर और थंब की मेहंदी को कंप्लीट कर लें.

रक्षाबंधन के लिए थोड़ी थिक और हैवी मेहंदी लगाना चाहती हैं तो हथेली पर भाई लिखा ये डिजाइन परफेक्ट रहेगा. हालांकि ये मेहंदी डिजाइन लगाने के लिए थोड़ी प्रैक्टिस की जरूरत होगी. अगर आपको अच्छी मेहंदी लगानी आती है तो खुद ही इसे लगा लेंगी या फिर किसी से लगवा लें.

ये जाल वाला मेहंदी डिजाइन भी बिल्कुल सिंपल है और राखी के मौके पर बढ़िया लगेगा. सबसे पहले बीच में राखी लिखें. चाहे तो भाई भी लिख सकती हैं. इसके बाद राउंड शेप को कंप्लीट कर लें और पूरी हथेली पर जाल बनाएं, लेकिन इससे पहले कलाई का डिजाइन पूरा करें, क्योंकि आपके ग्रिड वहीं पर जाकर कंप्लीट होंगे.

ये दोनों मेहंदी डिजाइन राखी के लिए बेहद खूबसूरत लगेंगे. जहां एक हथेली में भाईबहन के क्यूट पैटर्न बने हुए हैं तो वहीं दूसरी हथेली में भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए बहन के हाथ दिखाए गए हैं. हालांकि ये दोनों ही डिजाइन थोड़े से मुश्किल हैं. ऐसे में या तो आपको पार्लर जाना होगा या फिर कोई ऐसा इसे लगाए जिसको अच्छी मेहंदी लगानी आती हो.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY