सोमवार, 28 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow Womens Premier League: लखनऊ शेरनीज ने जीता पहला लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग खिताब, सेज फाल्कन को 7 रन से हराया​ | कुशीनगर में देर रात नारायणी का कहर, बांध टूटा, CM योगी ने तत्काल राहत के दिए निर्देश​ | UPI Charges New Rule: UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं लगाई रोक, सरकार और RBI से पूछा- टैक्स है या फीस ?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Mayawati PC: मायावती ने EVM पर उठाए सवाल, कहा-वैलेट पेपर से हो चुनाव​

Mayawati PC:  BSP प्रमुख मायावती ने EVM से चुनाव कराने पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगीना लोकसभा सीट पर चंद्रशेखर आजाद को BJP ने साजिश के तहत EVM में धांधली कराकर जिताया।  मायावती ने यह भी दावा किया कि नगीना में चंद्रशेखर आजाद […]

Mayawati PC:  BSP प्रमुख मायावती ने EVM से चुनाव कराने पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगीना लोकसभा सीट पर चंद्रशेखर आजाद को BJP ने साजिश के तहत EVM में धांधली कराकर जिताया।  मायावती ने यह भी दावा किया कि नगीना में चंद्रशेखर आजाद का अपना जनाधार नहीं है और उनकी जीत से BSP को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। EVM में धांधली और BJP की भूमिका संबंधी बातें मायावती के आरोप हैं। 

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा संविधान में देश के हर व्यक्ति को अपना मत अर्थात् वोट का इस्तेमाल करके उसे देश व प्रदेश की सरकार को चुनने का यह मौलिक अधिकार दिया गया है। 

इस संवैधानिक अधिकार को सही रूप में संचालित और क्रियान्वित करने की जिम्मेवारी संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत् Election Commission को सौंपी गयी है और Election कैसे करायें जाये और इसकी क्या प्रक्रिया होगी। 

इसके लिए संसद द्वारा Act व नियम आदि भी बनाये गये है, जिससे की पूरे देश में जहाँ भी सरकार चुनने के लिए विधायकों या लोकसभा सदस्यो के चुनाव होते है। वो निष्पक्ष ढंग से हो, जिसमें हर व्यक्ति को अपना मत अपनी मर्जी से डालने का अधिकार हो तथा उसका दिया गया। वोट उसी व्यक्ति को मिले और मतगणना में गिना जाए। जिसके पक्ष में उसने अपना वोट दिया है।

इस बात का उसे किसी भी प्रकार से कोई भी संदेह न हो कि उसका वोट किसी ओर के खाते में चला गया है। या गिना गया है। क्योंकि ऐसा होने पर स्वाभाविक रुप से यह लोकतंत्र की हत्या होगी जो कि यह एक जघन्य अपराध की श्रेणी में आयेगा। और फिर लोगों का लोकतंत्र पर से विश्वास खत्म हो जाएगा।

इसी कारण से जब से देश में पहला चुनाव हुआ था तबसे लगभग पाँच दशकों तक वोट देने के लिये बैलेट पेपर का इस्तेमाल ही होता था। जो कि गिनती के समय सभी पार्टियों के प्रतिनिधि के सामने ही खोला जाता था और गिना जाता था। लेकिन इस प्रक्रिया को खत्म करके Election Commission द्वारा इसे बैलेट पेपर की जगह पर अब ईवीएम का इस्तेमाल किया जाने लगा है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY