भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए बीसीसीआई ने पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। अब मैच से ठीक चार दिन पहले अचानक से एक और खिलाड़ी की एंट्री की गई है। पता चला है कि उसे नेट बॉलर के तौर पर शामिल किया गया है। ऐसे में सवाल है कि क्या उसे पहली बार भारतीय टीम से खेलने का मौका मिल पाएगा। ये खिलाड़ी जम्मू कश्मीर के औकिब नबी हैं। जिन्होंने पिछले कुछ वक्त में कमाल का प्रदर्शन किया है।

भारत के लिए औकिब नबी को मिल सकता है डेब्यू का मौका
जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी की भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में एंट्री हो गई है। हालांकि कोई खिलाड़ी बाहर नहीं किया गया है, नेट बॉलर के रूप में आए हैं। इस टेस्ट मैच में हर्षित राणा और आकाश दीप नहीं खेल रहे हैं, क्योंकि वे चोटिल हैं और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में अभी वक्त लगेगा। साथ ही जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है। टीम में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा हैं। ऐसे में क्या उन्हें भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
Khabar Monkey
अजीत अगरकर ने नबी की एंट्री पर क्या कहा
इस बीच टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा है कि टीम में जिन खिलाड़ियों को चुना गया है, वो तो हैं ही, साथ ही अब औकिब नबी भी नए खिलाड़ी के तौर पर आए हैं। अगरकर ने कहा कि नबी ने जम्मू कश्मीर की ओर से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी और बाकी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है।
रणजी ट्रॉफी में नबी ने किया था बेहतरीन प्रदर्शन
औकिब नबी ने पिछले ही साल रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 17 पारियों में 60 विकेट लेकर खलबली सी मचा दी थी। इस दौरन उनका औसत 12.60 का रहा था। जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने में औकिब नबी की बड़ी भूमिका रही थी। तभी से उनकी चर्चा होने लगी थी। जब भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया तो औकिब का नाम इसमें नहीं था। इसके बाद लगातार उन्हें टीम में लिए जाने की मांग की जा रही थी। अब इंतजार उनके डेब्यू का है।











