विनेश फोगाट को संघर्ष का दूसरा नाम कहा जाए तो यह गलत तो कतई नहीं होगा। अपने कुश्ती करियर में उन्होंने काफी संघर्ष किए हैं और विश्व स्तर पर देश का नाम कई बार ऊंचा करने का कमाल किया है। विनेश 31 साल की हैं, लेकिन कुश्ती के प्रति उनके जज्बे में कोई कमी नहीं आई है और वो एक बार फिर से देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। विनेश चाहती हैं कि वो एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लें और मेडल जीतकर भारत को फिर से गौरवान्वित करें।

इन दिनों विनेश का नाम काफी चर्चा में है और भारतीय कुश्ती महासंघ के साथ उनकी लड़ाई खुलकर सामने आ चुकी है। मामला कोर्ट तक पहुंच गया था और दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें 30-31 मई को होने वाले एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी है। अगर विनेश इस ट्रायल में पास हो जाती हैं तो वो एशियन गेम्स में मैट पर नजर आ सकती हैं। विनेश के पास जज्बा है, अनुभव है और जीतने की ललक है जो उन्हें सबसे अलग बनाती है।
विनेश ने 2018 में जीता था गोल्ड मेडल
विनेश ने भारत के लिए दो बार एशियन गेम्स में अब तक मेडल जीते हैं। साल 2014 एशियन गेम्स में जिसका आयोजन इंचियोन में किया था उन्होंने 48 किलोग्राम भारवर्ग में लड़ा था और ब्रांज मेडल अपने नाम किया था। वहीं इसके बाद उन्होंने साल 2018 में एक बार फिर से एशियन गेम्स (जकार्ता) में हिस्सा लिया और इस बार उन्होंने अपने खेल को और सुधारते हुए 50 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर कमाल कर दिया था। एशियन गेम्स में वो अपना परचम लहरा चुकी हैं और अगर वो फिर से वहां जाती हैं तो कमाल कर सकती हैं।
Khabar Monkey
2022 एशियन गेम्स में नहीं हिस्सा ले पाईं थी विनेश
एशियन गेम्स 2022 का आयोजन साल 2023 में हांगझोऊ में किया गया था, लेकिन इस इवेंट से ठीक पहले घुटने में लगी गंभीर चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा था और वो इसमें हिस्सा नहीं ले पाईं थी। विनेश को ये इंजरी प्रैक्टिस के दौरान हुई थी। उनके इस इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाने की वजह से 53 किलोग्राम भारवर्ग में उनकी जगह अंतिम पंघाल को शामिल किया गया था जिन्होंने ब्रांज मेडल जीता था। आपको बता दें कि विनेश फोगाट ने 2024 पेरिस ओलंपिक के बाद कुश्ती से संन्यास ले लिया था, लेकिन उन्होंने लगभग 6 महीने पहले संन्यास से वापसी करने का ऐलान कर दिया था।
अभिषेक-इशान से आगे क्लासेन, कोहली नंबर 1; 14 लीग मैचों के बाद RCB और हैदराबाद के टॉप-3 बल्लेबाज
आईपीएल 2026 के 14 लीग मैचों के बाद आरसीबी और हैदराबाद के टॉप-3 बल्लेबाजों में कोहली और क्लासेन पहले नंबर पर हैं। क्लासेन ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इशान और अभिषेक को पीछे छोड़ दिया।





