मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
एफआईआर में नाम आने पर सूरज पंचोली ने दी सफाई​ | मुंह की बदबू होगी दूर…मिलेंगे कई फायदे! घर पर बना लें ये टूथपेस्ट​ | शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 777 अंक टूटा; 9 लाख करोड़ घटा मार्केट कैप|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Gurugram Hit and Run Biker Siya: जानबूझकर टक्कर नहीं मारी थी तो भाग क्यों गए?’ गुरुग्राम हिट एंड रन में बाइकर सिया का आरोपी पर पलटवार​

Gurugram Hit and Run Biker Siya: के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हिटएंडरन मामले में अब घायल महिला बाइकर सिया का बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी कल्याण बैंसला ने एक टीवी में दावा किया था कि उसने सिया को जानबूझकर टक्कर नहीं मारी। अब ने […]

Gurugram Hit and Run Biker Siya: के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हिटएंडरन मामले में अब घायल महिला बाइकर सिया का बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी कल्याण बैंसला ने एक टीवी में दावा किया था कि उसने सिया को जानबूझकर टक्कर नहीं मारी। अब ने आरोपी के इस बयान को खारिज करते हुए उस पर झूठी हमदर्दी दिखाने का आरोप लगाया है। सिया ने जारी कर कहा कि अगर आरोपी को सच में उनकी हालत की चिंता थी, तो उसे हादसे के बाद मौके पर रुककर उनकी मदद करनी चाहिए थी। उनका कहना है कि दुर्घटना के बाद वहां रुकने के बजाय आरोपी मौके से फरार हो गया।

‘हमदर्दी जताने का नाटक क्यों?’

सिया ने कहा कि अगर टक्कर अनजाने में हुई थी और आरोपी को उनके लिए बुरा लग रहा था, तो वह गाड़ी रोककर उनकी मदद कर सकता था। उनके मुताबिक, हादसे के बाद बिना रुके चले जाना और बाद में हमदर्दी जताना समझ से परे है। उन्होंने आरोपी के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें उसने कहा था कि सड़क पर 20 से ज्यादा बाइकर्स थे और उन्हें समझ नहीं आया कि बाइक कौन चला रहा था।

‘उसने मुझे देखा, मेरा पीछा किया’

सिया ने दावा किया कि आरोपी का यह कहना गलत है कि उसे पता नहीं था कि बाइक एक महिला चला रही थी। उनके मुताबिक, आरोपी ने उन्हें देखा था, कुछ दूरी तक उनका पीछा किया और गाड़ी रोककर उनसे बात भी की थी। सिया ने कहा कि उनके लंबे बाल और पीछे बंधी चोटी साफ दिखाई दे रही थी। उनका आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी ने उनका पीछा किया और फिर उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

वीडियो फुटेज को बताया अहम सबूत

वायरल सीसीटीवी और एक्शन कैमरा फुटेज पर सवाल उठाने वाले आरोपी को जवाब देते हुए सिया ने कहा कि घटना को समझने के लिए सामने आए दो वीडियो काफी हैं। उनके मुताबिक, एक फुटेज में कार पहली लेन से सीधे तीसरी लेन की ओर आती और बाइक को टक्कर मारती दिखाई देती है। दूसरे वीडियो में टक्कर के बाद सिया कुछ दूरी तक कार के साथ घिसटती नजर आती हैं और फिर सड़क पर गिर जाती हैं।

‘कुछ सेकंड की देरी जानलेवा हो सकती थी’

सिया ने कहा कि टक्कर के बाद आरोपी ने एक पल के लिए भी रुककर यह जानने की कोशिश नहीं की कि वह जिंदा हैं या नहीं। उनका कहना है कि कुछ सेकंड की और देरी होती तो गंभीर चोट लग सकती थी या उनकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने इस घटना के बाद दिल्लीगुरुग्राम की सड़कों पर खुद को असुरक्षित महसूस करने की बात कही और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें:

गुरुग्राम पुलिस ने दर्ज किया मामला

यह घटना रविवार सुबह हुई थी। मामले को लेकर गुरुग्राम पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया है। पुलिस अब हादसे से जुड़े वीडियो, घटनाक्रम और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। फिलहाल सिया और आरोपी कल्याण बैंसला के बयानों में अंतर सामने आ रहा है। मामले में आरोपों की अंतिम पुष्टि पुलिस जांच और उपलब्ध सबूतों के आधार पर ही होगी।
ये भी पढ़ें: 
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY