गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
खाना खाने के बाद टहलना क्यों है जरूरी? जानें शरीर पर इसका असर​ | Duleep Trophy का फाइनल अब Chennai में होगा, BCCI ने दर्शकों की सुविधा के लिए बदला मैदान​ | फोन खरीदना जेब पर पड़ेगा भारी! जानिए किन-किन ब्रांड्स ने बढ़ा दी कीमत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ICC ने Lahore के Gaddafi Stadium की पिच से हटाया डिमेरिट अंक, PCB की अपील हुई स्वीकार​

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून में खेले गए तीसरे वनडे के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच को दिए गए डिमेरिट अंक को बृहस्पिवार को वापस ले लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि आईसीसी अपील पैनल ने जून में खेले गए मुकाबलों के लिए लगाए गए डिमेरिट अंकों के खिलाफ […]

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून में खेले गए तीसरे वनडे के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच को दिए गए डिमेरिट अंक को बृहस्पिवार को वापस ले लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि आईसीसी अपील पैनल ने जून में खेले गए मुकाबलों के लिए लगाए गए डिमेरिट अंकों के खिलाफ पीसीबी और क्रिकेट कनाडा की अपील के बाद पिच रेटिंग की समीक्षा की। मैच के फुटेज, रेफरी की रिपोर्ट और कप्तानों की टिप्पणियों की समीक्षा के बाद पैनल ने अपना फैसला पलट दिया।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘चार जून को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे पुरुष एकदिवसीय में पिच को ‘असंतोषजनक’ रेटिंग दिए जाने के बाद लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर लगाया गया डिमेरिट अंक वापस ले लिया गया है। पैनल ने पाया कि मैच रेफरी ने आईसीसी की पिच और आउटफील्ड निगरानी प्रक्रिया के दिशानिर्देशों का पालन किया था, लेकिन पिच पर अत्यधिक असमान उछाल या स्पिन देखने को नहीं मिली।’’ अपील पैनल ने कहा कि हालांकि मैच रेफरी ने दिशानिर्देशों का पालन किया था इस्तेमाल की गई पिच की स्थिति ‘‘संतोषजनक पिच के अनुरूप’’ थी और उसमें ‘‘अत्यधिक असमान उछाल, सीम मूवमेंट या स्पिन’’ नहीं थी। इसलिए पैनल ने डिमेरिट अंक वापस लेने का फैसला किया।

पाकिस्तान ने तीन मैचों की श्रृंखला 21 से जीती थी। तीनों मुकाबलों में दोनों टीमों के स्पिनरों का दबदबा रहा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY