सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
‘मेरा ख्वाब अधूरा रह गया’ नीट-री एग्जाम में 11 नंबर से चूक गई छात्रा, दे दी जान​ | शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक उछला और निफ्टी 23,900 के पार|​ | 44 सेकंड में दागता है 12 रॉकेट, पिनाका को खरीदने के लिए मची एक दर्जन देशों में होड़​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों की लगी लॉटरी, जेब में आए 4.76 लाख करोड़​

अमेरिका और ईरान के बीच बमबारी रुकने, कच्चे तेल की कीमतों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आने और डॉलर के मुकाबले में रुपएमें तेजी आने की वजह से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 636 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. […]

अमेरिका और ईरान के बीच बमबारी रुकने, कच्चे तेल की कीमतों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आने और डॉलर के मुकाबले में रुपएमें तेजी आने की वजह से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 636 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर निफ्टी में करीब 200 अंकों का इजाफा देखने को मिला. जानकारों की मानें तो मिडिल ईस्ट में टेंशन कम होने के कारण होर्मुज स्ट्रेट से एक बार फिर शिपमेंट बढ़ने की उम्मीदें बढ़ गई है. साथ ही इस बात की भी उम्मीद जग गई है कि दोनों देशों के बीच अब कूटनीतिक तरीके से मामला सुलझ जाएगा. इस तेजी की वजह से शेयर बाजार निवेशकों को 4.76 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं.

शेयर बाजार में आई तेजी

सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों को देखें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 636.61 अंकों की तेजी के साथ 76,696.38 अंकों पर पहुंच गया. जबकि सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स करीब 590 अंकों की तेजी के साथ 76,696.38 अंकों पर कारोबार कर रहा है. जबकि सेंसेक्स 76,608.98 अंकों पर ओपन हुआ था. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी में अच्छी तेजी देखने को मिली. आंकड़ों को देखें तो कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी भी करीब 200 अंकों की तेजी के साथ 23,964.50 अंकों पर पहुंच गया. जबकि सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर निफ्टी करीब 175 अंकों की तेजी के साथ 23,944.30 अंकों पर कारोबार कर रहा था. वैसे निफ्टी 23,928.40 अंकों पर ओपन हुआ था.

सभी शेयरों में आई तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के टॉ0 30 शेयरों में 28 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. सिर्फ भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों मेंं गिरावट देखने को मिल रही थी. आंकड़ों को देखें तो इंडिगो, इंफोसिस के शेयरों में 3.50 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल रहा है. जबकि इटरनल और एशियन पेंट्स के शेयरों में 2.50 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला. जबकि बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर बाकी शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल रहा है.

निवेशकों को 4.76 लाख करोड़ का फायदा

शेयर बाजार में तेजी की वजह से निवेशकों को काफी फायदा हुआ. निवेशकों का फायदा बीएसई के मार्केट कैप से जुड़ा हुआ होता है. आंकड़ों को देखें तो बीएसई का मार्केट कैप बीते शुक्रवार को 4,75,69,475.24 करोड़ रुपए पर था, जो सोमवार को बढ़कर 4,80,45,444.68 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि बीएसई के मार्केट कैप में कारोबारी सत्र के दौरान 4,75,969.44 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है. यही निवेशकों का फायदा भी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY