शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वजन घटाने का नुस्खा नहीं, 100 साल लंबी जिंदगी जीने का सीक्रेट है ‘ब्लू जोन डाइट’, क्या है पीछे की साइंस?​

खुद को सेहतमंद रखने के लिए लोग तरहतरह की डाइट फॉलो करते हैं, कैलोरी काउन्ट करते हैं। खुद को सेहतमंद रखने के लिए लोग तरहतरह की डाइट फॉलो करते हैं, कैलोरी काउन्ट करते हैं, दिन में 10,000 स्टेप चलने का रूल बनाते हैं तो कभी जिम या होम एक्सरसाइज रूटीन भी फॉलो करते हैं। लाइफस्टाइल […]

खुद को सेहतमंद रखने के लिए लोग तरहतरह की डाइट फॉलो करते हैं, कैलोरी काउन्ट करते हैं।

खुद को सेहतमंद रखने के लिए लोग तरहतरह की डाइट फॉलो करते हैं, कैलोरी काउन्ट करते हैं, दिन में 10,000 स्टेप चलने का रूल बनाते हैं तो कभी जिम या होम एक्सरसाइज रूटीन भी फॉलो करते हैं। लाइफस्टाइल की बढ़ती बीमारियों के बीच ऐसा करना जरूरी भी है लेकिन दुनिया के कुछ एरिया ऐसे हैं जहां ब्लू जोन डाइट फॉलो की जाती है। यह डाइट उन्हें लंबा जीवन देती है और अच्छी सेहत भी।

क्या है ब्लू जोन डाइट?

जापान का ओकिनावा, इटली का सार्डिनिया, कोस्टा रिका का निकोया, ग्रीस का इकारिया और कैलिफोर्निया का लोमा लिंडा, दुनिया के वो क्षेत्र हैं जिन्हें ब्लू जोन कहा जाता है। इन्हीं क्षेत्रों में जो डाइट फॉलो की जाती है, उन्हें ब्लू जोन डाइट कहते हैं। यह एक खास तरह का खानपान है, इसमें प्लांट बेस्ड फूड्स जैसे फल, सब्जियां, बीन्स, नट्स, साबुत अनाज और दलहन शामिल होते हैं।

इसके अलावा, इस तरह की डाइट में मछली और अंडे जैसे लीन प्रोटीन्स भी होते हैं। ये सभी फूड्स विटामिंस, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो शरीर की बीमारियों से लड़ने और लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करते हैं। जान लेने वाली बात यह है कि रेड मीट और डेयरी प्रोडक्ट्स इस डाइट का हिस्सा नहीं।

ब्लू जोन डाइट की खासियत

  • ब्लू जोन डाइट फॉलो करने वाले लोग छोटे या मीडियम पोर्शन में खाना पसंद करते हैं, इससे उनका बॉडी वेट हेल्दी रहता है। इसमें 80% रूल को फॉलो किया जाता है, यानी जब पेट 80% भर जाए तो खाना छोड़ दो।
  • जिम जाना भले ही लोगों का रूटीन न हो, लेकिन फिजिकली एक्टिव रहना उनकी रोजमर्रा आदतों का हिस्सा है। घर के छोटेमोटे काम खुद से करना, मार्केट गाड़ी या बाइक से न जाकर पैदल जाना और गार्डनिंग करना।
  • दिनभर में केवल तीन ही बार खाना और तीन मील के बाद स्नैक्स से बचना। वजन कंट्रोल करने के लिए प्लेट के साइज और खाने की मात्रा पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है।
  • ब्लू जोन डाइट की सबसे बयदि खासियत यह है कि यह वजन कम करने वाली कोई स्पेशल डाइट नहीं है, बल्कि उनके जिंदगी जीने का एक तरीका है। यही वजह है कि यहां के लोग बाकी के मुकाबले ज्यादा समय तक जीते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY