शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Oily Skin Care: मानसून में ऑयली स्किन करती है ज्यादा परेशान? चेहरे पर लगाएं ये चीजें, आएगा निखार​

बारिश के मौसम यानी मानसून में ऑयली स्किन वालों को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. मानसून हमें गर्मी से राहत देता है लेकिन इसमें स्किन पर चिपचिपेपन की शिकायत परेशान करती है. सीजन में ऑयली स्किन की केयर के लिए इन घरेलू नुस्खों की मदद लें. जानें… स्किन क्यों हो जाती है ऑयली हमारी […]

बारिश के मौसम यानी मानसून में ऑयली स्किन वालों को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. मानसून हमें गर्मी से राहत देता है लेकिन इसमें स्किन पर चिपचिपेपन की शिकायत परेशान करती है. सीजन में ऑयली स्किन की केयर के लिए इन घरेलू नुस्खों की मदद लें. जानें…

स्किन क्यों हो जाती है ऑयली हमारी स्किन में सीबम प्रोडक्शन जब बिगड़ जाता है तो एक्स्ट्रा ऑयल आने लगता है. मानसून में उमस होने की वजह से सीबम बनाने वाली सेबेशियस ग्रंथियां एक्टिव हो जाती है. इसलिए इस सीजन में एक्स्ट्रा ऑयल की प्रॉब्लम स्किन को परेशान करती है.

ऐसे करें स्किन की देखभाल आप चाहे तो स्किन पर मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट लगा सकते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को सोखती है. आप इसमें गुलाब जल को मिक्स कर सकते हैं.

चंदन के पाउडर का यूज ऑयली स्किन की बेहतर देखभाल के लिए चंदन पाउडर की भी हेल्प ली जा सकती है. इसके लिए चंदन पाउडर में दो चम्मच कच्चा दूध मिला लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और दस मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें. इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो भी आ पाएगा.

बेसन का घरेलू नुस्खा मानसून में जिन लोगों को ऑयली स्किन ज्यादा परेशान करती है उन्हें बेसन के घरेलू नुस्खे को आजमाना चाहिए. इसमें तेल को नेचुरली सोखने का गुण होता है. इसके लिए एक बर्तन में तीन चम्मच बेसन लें, चुटकी भर हल्दी और तीन चम्मच दही मिलाएं. ऑयल को कंट्रोल करने के अलावा ये तरीका डार्क स्पॉट्स को भी कम करेगा.

एलोवेरा की ले मदद ये हरे पौधे को भारतीयों का फेवरेट ऑलराउंडर तक कहा जाता है क्योंकि ये स्किन, हेयर और बॉडी के लिए कई तरीकों से फायदे पहुंचाता है. सुबह नहाने से 10 मिनट पहले एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाएं. सूखने पर नॉर्मल पानी से साफ कर दें. इसमें मॉइस्चारइजिंग गुण होते हैं जो स्किन को अंदर से रिपेयर करने में हेल्प करते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY