समर सीजन है तो पिस्ता पीच टोस्ट आपके लिए एक बेहतरीन स्नैक है जो हेल्दी भी है और आपकी मिठाई की क्रेविंग को भी फुलफिल करने में हेल्पफुल रहेगा. होल व्हीट ब्रेड का एक स्लाइस लेकर टोस्ट कर लें. कम फैट वाले रिकोटा पनीर या रेगुलर पनीर में दालचीनी का पाउडर और शहद मिलाकर टोस्ट पर स्प्रेड करें और ऊपर से कटे हुए पीच के स्लाइस लगाकर, पिस्ता की कतरन से गार्निश करके एंजॉय करें.
(All Image: Getty Images)
Khabar Monkey

आप मीठे की क्रेविंग कंप्लीट करने के लिए आम पापड़ (Mango Fruit Leather) बना सकते हैं. इसमें सेब का यूज भी करें बिना चीनी मिलाए बनाया गया यह फ्रूट स्नैक्स बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आएगा. आम और सेब को उबाल लें. इसे पीसकर पेस्ट बनाएं और फिर इसमें थोड़ा सा काला नमक भी एड करें. इस पेस्ट को पैन में डालकर लगातार चलाते हुए पका लें. सिलिकॉन मैट पर पतली लेयर फैलाकर 2 दिन धूप में सुखाएं.
बिना चीनी का यूज किए आप इन फ्रूट मफिन्स बना सकते हैं. क्रम्बल टॉपिंग और खट्टे-मीठे फलों एक बढ़िया कॉम्बिनेशन बनता है. इसके लिए आप गेहूं का आटा ले सकते हैं जो इसे फाइबर देता है.बड़े बाउल में मक्खन, दही और वनीला एसेंस को फेंट लें. इसी में बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और मैदा को मिलाकर दूध से गाढ़ा बेटर मिलाएं. इसमें कटे हुए फल एड करें. अब इसे मफिन मोल्ड में डालकर बेक कर लें.
मीठे की क्रेविंग को बिना शुगर के कंप्लीट करने के लिए चॉकलेट से कोट किए गए फ्रूट्स सबसे बढ़िया रहते हैं. आप इसे बनाने के लिए केला के स्लाइस, स्ट्रॉबेरी, चेरी, बेरीज ले सकते हैं. डार्क चॉकलेट को हल्के से दूध के साथ डबल बॉयलर में पिघला लें ताकि गाढ़ा पेस्ट बन जाए. इसें फलों को डिप करके बाहर निकालें और फ्रीज कर लें ताकि चॉकलेट जम जाए. बस एंजॉय करें बिना चीनी का स्वीट स्नैक.
योगर्ट फ्रूट बाउल भी बढ़िया ऑप्शन है जिससे मीठे की क्रेविंग को फुलफिल किया जा सकता है और पोषण भी मिलता है. ग्रीक योगर्ट को अच्छी तरह फेंट लें. इसमें कटे हुए कीवी, बनाना स्लाइस, स्ट्रॉबेरी, आम, अनार, सेब, पका हुआ आम मिलाएं. थोड़ा सा शहद एड करें. क्रंच के लिए कुछ नट्स और सीड्स मिला लें. इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और भरपूर न्यूट्रिएंट्स भी मिलेंगे.












