दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में आज एक भीषण अग्निकांड ने सबको झकझोर कर रख दिया है। इलाके के प्रसिद्ध ‘लेमन ग्रीन’ रेस्टोरेंट में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में 12 लोगों की दुखद मौत की पुष्टि दिल्ली पुलिस द्वारा की गई है। वहीं, इस घटना में 18 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के समय रेस्टोरेंट के अंदर काफी लोग मौजूद थे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुँचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Khabar Monkey
दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में मातम और अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन ने घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।












