शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
जापानी Gen-Z और CM योगी की सेल्फी, प्रोटोकॉल से परे नई कूटनीति की छोटी सी झलक​ | ‘3 पिस्टल कहां से आए?’… दिव्या की बहन प्रज्ञा ने शेयर किया CCTV फुटेज, मर्डर को लेकर उठाए कई बड़े सवाल​ | Etawah Crime News: 7000 का गुजारा भत्ता बढ़कर 25 हजार होने का डर, पति ने पत्नी और सास की हत्या की; मुठभेड़ में गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Horoscope 13 August 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा। मेष  दफ्तर में विरोधी हावी रहेंगे। प्रणय/विवाहेत्तर संबंध […]

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

दफ्तर में विरोधी हावी रहेंगे। प्रणय/विवाहेत्तर संबंध मजबूत बनेंगे। स्वजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मित्रों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेगा।

वृष

धन के लेनदेन की समस्या। आप सही दिशा में आगे की ओर बढ़ रहे हैं। थकावट के बावजूद भी प्रसन्न रहेंगे। आवास परिवर्तन का प्रयास सफल रहेगा। 

मिथुन

तनाव के साथ शुभ समाचार। निर्माण कार्य की योजना रोकनी पड़ेगी। अचल सम्पत्ति विवाद पक्ष में रहेगा। विद्यार्थी लक्ष्य से भटक सकते हैं।

कर्क

पैर और एड़ी के दर्द से परेशानी, यात्रा स्थगन। स्वास्थ्य में सुधार से प्रसन्नता। वैवाहिक कार्यों में बाधा। छोटी सी भूल/गलती भारी पड़ सकती है।

सिंह

पारिवारिक तनाव पर शीघ्र नियंत्रण। किसी के विशेष सहयोग से चिंता मुक्ति होगी। उलझन सुलझ जाएगी। मनोकामनाएं पूरी होगी।

कन्या

कार्यों में सफलता से खुशी। कठिन समय है, जोखिम से बचें। समस्या हल से राहत महसूस होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्तता।

तुला

कठिनाई का डटकर सामना करें। दफ्तर और परिवार में प्रभाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, सफल होंगे। व्यापारिक साझेदारी से लाभ।

वृश्चिक 

बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति से लाभ। दूसरों को सेवा सहायता में अपना भी कल्याण। अवसर का लाभ उठाएं।

धनु

मनोरंजन और दावतों में होंगे। अधिकारियों से उलझना ठीक नहीं रहेगा। तनाव भी और धन लाभ भी। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।

मकर 

लोकप्रियता बढ़ेगी। आपकी विनम्रता यश भी देगी, सफलता भी। उपलब्धियों की सराहना होगी। आचरण में संयम बरतने की जरूरत है।

कुंभ

अंधविश्वास न करें, धोखा ही धोखा है। बिछड़े हुए तथा नए लोगों के साथ होगा मेलमिलाप। विशेषज्ञ की सलाह से पूंजी निवेश करें। आत्मनिरीक्षण का समय है।

मीन

हर तरह से जोखिम से दूर रहें। साधनों ओर समय की सीमाओं का ध्यान रखें। सड़क पर वाहन से कोई परेशानी। न शरीर ठीक न धन।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY